फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vodafone के धांसू रिचार्ज प्लान, मात्र 67 रुपये में मिलेगी 90 दिनों की वैधता

Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
vodafone - फोटो : amar ujala

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए तीन शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन रिचार्ज प्लान की कीमत 47 रुपये, 67 रुपये और 78 रुपये है। उपभोक्ताओं को तीनों रिचार्ज प्लान में कॉलर ट्यून के साथ 90 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, कंपनी यूजर्स को इन प्लान के साथ कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। आपको बता दें कि वोडाफोन इससे पहले 95 रुपये वाला प्लान बाजार में उतारा था, जिसमें यूजर्स को 56 दिनों की वैधता मिली थी।

Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
vodafone

वोडाफोन के कॉलर ट्यून प्लान
उपभोक्ताओं को 47 रुपये के प्लान में 28 दिनों, 67 रुपये के प्लान में 90 दिनों और 78 रुपये के प्लान में 89 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही कंपनी ने इन तीनों प्लान के साथ कॉलर ट्यून की सुविधा दी है। हालांकि, यूजर्स इन प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं, यह प्लान सिर्फ मुंबई सर्किल में उपलब्ध हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द तीनों प्लान को अन्य सर्किल में पेश करेगी।

Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
vodafone

Vodafone का 95 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में 200 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 74 रुपये का टॉकटाइम मिला है। इसके अलावा इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। वहीं, यह प्लान बिहार, केरल, कर्नाटक, चेन्नई, मध्य प्रदेश, मुंबई और तमिलनाडु सर्किल में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस पैक को देश के अन्य सर्किल में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
vodafone

पहले भी लॉन्च हुआ था यह रिचार्ज प्लान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल लॉन्च किया था। तब उपभोक्ताओं को इस प्लान में टॉकटाइम, 500 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलती थी। हालांकि, अब कंपनी ने इस पैक की समय सीमा को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Vodafone Launch three callertune plans offers 90 day validity know about it in hindi
Vodafone

वोडाफोन आइडिया का 129 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 14 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed