कोरोना वायरस के कारण भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे लोग अपने घरों में रहकर अलग-अलग तरीके से टाइम पास कर रहे हैं। इनमें एक्सरसाइज, गार्डनिंग और कुकिंग जैसे कार्य शामिल हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिससे आप एक्सरसाइज और गार्डिंग जैसे कार्य करने के साथ-साथ अपनी पर्सनालिटी को भी निखार पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से...
Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान खाली समय में इन तरीकों से निखारें अपनी पर्सनालिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई भाषाएं सीखें
अगर आप भी लॉकडाउन के दौरान खाली समय में नई भाषा सीखने की सोच रहे हैं, तो आप Duolingo और HelloTalk जैसे मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आपको इस एप में तमाम ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जिनसे आप कम समय में नई भाषा सीख सकेंगे।
ऑडियोबुक
यदि आप किसी भी नए विषय के बारे में जानने की रुचि रखते हैं, तो LibriVox, Audible और Goodreads जैसे ऑडियो बुक्स आपके लिए बेस्ट एप हैं। इन सभी में आपको तकरीबन हर तरह की जानकारी मिलेगी।
पॉडकास्ट आपके लिए बेहतर विकल्प है, क्योंकि आपको इसमें अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट मिलेगा। आप जियो सावन जैसे म्यूजिक एप पर जाकर भी पॉडकास्ट सुन सकते हैं।
इस एप के जरिए अच्छे आदतें करें विकसित
अगर आप अपने अंदर अच्छी आदतों को विकसित करना चाहते हैं, तो आप Loop Habit Tracker एप का इस्तेमाल कर सकते है। इस एप के जरिए आप कुछ हफ्तों में अपने अंदर अच्छी आदतों को ढाल सकेंगे। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।