फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: रजिस्ट्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान

Mon, 08 Mar 2021 12:28 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 08 Mar 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 vaccine online 5 things to be careful about while registering
Covid 19 vaccine - फोटो : PTI

महामारी से लड़ने के लिए भारत में कोरोना का टीकाकरण तो शुरू हो गया है लेकिन इसी बीच एक और महामारी आ गई है और वह है अफवाह-गलत सूचना। कोरोना वैक्सीन को लेकर रोज लोगों के पास इतने मैसेज, ई-मेल आ रहे हैं जो अपने आप में किसी महामारी से कम नहीं हैं।  कोरोना टीका के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है और कई तरह के फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण को लेकर आज हम आपको पांच जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं...

Covid 19 vaccine online 5 things to be careful about while registering
Co-WIN app - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ CoWIN वेबसाइट पर होगा रजिस्ट्रेशन

कोविन एप को लेकर बाजार में काफी शोर है और गूगल प्ले-स्टोर पर भी एक एप है, लेकिन आपको बता दें कि आम आदमी के लिए सिर्फ कोविन वेबसाइट ही है। सरकार ने साफतौर पर कहा है कि जिसे भी कोरोना टीका के लिए रजिस्ट्रेशन करना है वो सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही करे। Covid-19 वैक्सीन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://cowin.gov.in. है। गूगल प्ले-स्टोर पर भी CoWIN app है लेकिन वह सिर्फ अधिकारियों के लिए है।

Covid 19 vaccine online 5 things to be careful about while registering
Cowin App Self Registration - फोटो : अमर उजाला
गलती से भी डाउनलोड ना करें कोई एप

आरोग्य सेतु एप को छोड़कर किसी भी ऐसे एप को फोन में डाउनलोड ना करें जिसके जरिए कोरोना टीका का दावा किया जा रहा हो। इसके अलावा CoWin नाम मिलते-जुलते किसी भी एप को डाउनलोड ना करें। एक ही बात याद रखें कि कोरोना टीका के लिए आपको रजिस्ट्रेशन सिर्फ http://cowin.gov.in पर ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 vaccine online 5 things to be careful about while registering
Covid 19 vaccine - फोटो : amarujala
किसी भी मैसेज पर नाम करें भरोसा

कोरोना टीका को लेकर फोन पर आए किसी भी मैसेज को भरोसा ना करें और यदि मैसेज के साथ कोई लिंक है तो उसे गलती से भी ना खोलें। इसके अलावा टीका को लेकर आए किसी भी ई-मेल पर भी भरोसा ना करें तो नहीं तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Covid 19 vaccine online 5 things to be careful about while registering
Cowin App Self Registration - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वैक्सीन के लिए सात जरूरी दस्तावेज

कोरोना वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ सात दस्तावेजों को मंजूरी दी गई। इनके अलावा यदि आपसे कोई अन्य दस्तावेज मांगता है तो उसे साफ मना कर दें। ये सात दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड और पेंशन कार्ड हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed