दिवाली (Diwali 2019) के त्यौहार को आने में पांच दिन रह गए हैं। इस खास पर्व को ध्यान में रखकर सभी टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर आर्कषक डिस्काउंट और डील्स दे रही हैं। वहीं, ग्राहकों को रेडमी नोट 7, वीवो वी15 और एमआई ए3 जैसे स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डील्स मिलेंगी। इस कड़ी में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने बिग दिवाली (Flipkart Big Diwali 2019) सेल का दोबारा आयोजन किया है।
Flipkart Big Diwali Sale 2019 : स्मार्टफोन खरीदें ये सिक्योरिटी कैमरा, मिलेगी बंपर छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Flipkart Big Diwali Sale 2019 में मिलेंगे शानदार ऑफर्स
फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल में ग्राहकों को पसंदीदा मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर छूट दी जाएगी। वहीं, फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक चलेगी। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट देगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे।
Black Shark 2
ग्राहक इस गेमिंग स्मार्टफोन को इस सप्ताह मात्र 29,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। ब्लैक शार्क 2 की असल कीमत 45,999 रुपये है। लोगों को इस फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मौजूद है।
iPhone 7
एपल का आईफोन 7 शानदार फोन में से एक है। ग्राहक दिवाली सेल में इस फोन को सिर्फ 26,900 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, आईफोन 7 की असली कीमत 29,900 रुपये है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
Redmi Note 7S
फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में रेडमी नोट 7एस सेल के लिए मौजूद है। ग्राहक रेडमी नोट 7एस के 4 जीबी रैम वाले वेरियंट को 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं, इस रेडमी नोट 7एस की असली कीमत 13,999 रुपये है। साथ ही ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। वहीं, रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।