{"_id":"5c2efeb6bdec2256b06ef84d","slug":"flipkart-rs-1-sale-buy-kachchi-ghani-mustard-oil-1-l-at-rs-1-and-other-grocery-itesm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flipkart का शानदार ऑफर, 1 रुपये में मिल रहा 1 लीटर सरसो का तेल","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Flipkart का शानदार ऑफर, 1 रुपये में मिल रहा 1 लीटर सरसो का तेल
आपमें से कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे। कई लोगों फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते होंगे तो कई लोग अमेजॉन या बिग बास्केट जैसी साइट से शॉपिंग करते होंगे। कई बार आपको शानदार ऑफर भी मिलते होंगे, लेकिन आज हम आपको फ्लिपकार्ट के ऑफर के बारे में बताएंगे। फ्लिपकार्ट से आप सिर्फ 1 रुपये में 1 किलो दाल और 1 ही रुपये 1 लीटर सरसो का तेल खरीद सकते हैं। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
flipkart Rs 1 sale
दरअसल फ्लिपकार्ट हर कुछ समय पर 1 रुपये वाली सेल का आयोजन करता है। इस सेल में आपको घरेलू इस्तेमाल के कई सामान पर शानदार छूट मिलती है। फ्लिपकार्ट के इस ऑफर के तहत आप आटा, शैंपू, दाल-तेल आदि चीजें खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें 1 रुपये में कैसे मिलेगा 1 किलो दाल।
3 of 5
flipkart Rs 1 sale
फ्लिपकार्ट ने अपने ग्रोसरी स्टोर को सुपरमार्ट का नाम दिया है। इसके तहत 1 रुपये की मामूली कीमत पर एक किलो दाल, चावल, चीनी, रिफाइंड ऑयल और आटा मिल रहा है। Today's Steal Deals के तहत रोजाना ग्राहकों को तीन आइटम मात्र एक रुपये में मिलेंगे। अगली स्लाइड में जानें शर्तें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
flipkart Rs 1 sale
ग्राहकों को इस डील के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस शर्त के अनुसार, लोगों को कम से कम 599 रुपये की खरीदारी करनी होगी। यदि आप कोई भी सामान 599 रुपये में खरीद लेते हैं तो इसके बाद आप 1 रुपये में एक किलो दाल, 1 किलो चीनी और 1 लीटर सरसो का तेल खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
flipkart Rs 1 sale
वहीं इस सेल में एक्सिस बैंक की ओर से भी ऑफर मिल रहा है। यदि आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 15 फीसदी की छूट मिलेगी, हालांकि इसके लिए कम-से-कम 1,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।