तकनीक के इस दौर में लोग ऑफिस के काम करने, गेम खेलने से लेकर मनोरंजन तक के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही गेम लवर्स भी शानदार गेम्स खेलने के लिए अपने लैपटॉप को अपग्रेड करवाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ टेक कंपनियां भी लगातार अपने डिवाइसेज को लोगों के मांग के अनुसार तैयार कर रही हैं। वैसे तो गेमिंग लैपटॉप की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में आती है, जो आम लोगों के बजट के बाहर है। आज हम भारत के कुछ चुनिंदा लैपटॉप लेकर आए हैं, जिनमें यूजर्स गेम खेलने के साथ हैवी सॉफ्टवेयर पर वर्क कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं इन लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
ये हैं भारत के सबसे शानदार गेमिंग लैपटॉप, वीडियो गेम का रोमांच होगा दोगुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ASUS VIVOBOOK 14
आसुस ने खास गेम लवर्स के लिए वीवोबुक 14 लैपटॉप को 49,990 रुपये की कीमत के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किया है। यूजर्स को इस डिवाइस में गेमिंग के लिए Nvidia GeForce MX250 सीपीयू का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं इस लैपटॉप का लुक भी बहुत आकर्षक है। साथ ही की-बोर्ड की क्वालिटी भी बहुत शानदार है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 X 1080 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल 8 जेन कोर आई5 प्रोसेसर और विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। वहीं, इस डिवाइस का साइज 1.5 किलोग्राम है।
LENOVO IDEAPAD
लेनोवो की भारतीय बाजार में अलग पहचान है। लोगों ने इस कंपनी के प्रोडक्ट्स को बहुत पसंद किया है। कंपनी ने हाल के दिनों में लेनोवो आइडिया पैड लैपटॉप को 24,990 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 14 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 X 1080 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई3 (8 जेन) और विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी इस डिवाइस में एक टीबी एचडीडी के साथ चार जीबी एनए देगी।
DELL VOSTRO 3468
अगर अपने लिए किफायती कीमत में गेमिंग लैपटॉप खरीदने के विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए डेल वॉसट्रो लैपटॉप लेकर आए है। कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 29,899 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 14 इंच का डिस्प्ले और विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी प्रोसेसर दिया गया है।
Acer Nitro AN515-52
एक्सर ने हाल की के दिनों में निट्रो एन515-52 लैपटॉप को 47,990 रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने इस लैपटॉप में गेमिंग के लिए 8 जीबी रैम और एएमडी क्वाड कोर रेजन 5 प्रोसेसर दिया है। साथ ही यूजर्स को 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। वहीं, एक्सर निट्रो लैपटॉप विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।