फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल का हुआ गूगल क्रोम, इसके 5 कमाल के फीचर्स कुछ ही लोग जानते होंगे

Mon, 03 Sep 2018 11:30 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Google Chrome Turns 10 years old, know its top 5 great features-tricks
google chrome'

गूगल क्रोम ब्राउजर का नाम तो आपने सुना ही होगा, जी हां, हम उसी गूगल क्रोम के बारे में बात कर रहें जो हर एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन और लैपटॉप व डेस्कटॉप में आपको मिल ही जाएगा। आज से ठीक 10 साल पहले गूगल ने इसे लांच किया था। गूगल क्रोम ब्राउजर से पहले ब्राउजर के रूप में दो ही विकल्प माइक्रोसॉफ्ट एक्सप्लोरर और मोजिला फायरफॉक्स। वहीं एप्पल का सफारी में बाजार में था। वैसे आप गूगल क्रोम इस्तेमाल तो करते ही होंगे। इन दस सालों गूगल क्रोम काफी बदल भी गया है। खैर आइए आज हम आपको गूगल क्रोम के 5 कमाल के फीचर के बारे में बताते हैं।

Google Chrome Turns 10 years old, know its top 5 great features-tricks
Control+Shift+T

सभी टैब एक साथ बंद होने पर
कई बार ऐसा होता है कि गूगल क्रोम में हम कई सारे टैब किए हुए होते हैं लेकिन गलती से सारे टैब एक साथ बंद हो जाते हैं। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं, हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले आपको गूगल क्रोम फिर से ओपन करना है और इसके बाद Control+Shift+T तीनों बटन को एक साथ दबाना है। अब एक नई विंडो में आपके सभी पुराने टैब खुल जाएंगे। इसके बाद दूसरी विंडो को बंद कर दें।

Google Chrome Turns 10 years old, know its top 5 great features-tricks
chrome incognito
इनकॉग्निटो मोड
अगर आप चाहते हैं कि आप गूगल क्रोम ब्राउजर में कौन-कौन सी वेबसाइट पर जा रहे हैं इसकी जानकारी किसी को ना हो तो आप इनकॉग्निटो मोड की मदद ले सकते हैं। इस मोड में सर्चिंग या सर्फिंग करने पर हिस्ट्री नहीं बनती है और किसी को पता नहीं चलता है कि आपने कंप्यूटर पर क्या-क्या सर्च किया। इनकॉग्निटो मोड को ऑन करने के लिए गूगल क्रोम ब्राउजर के दाहिनी ओर दिए गए तीन डॉट पर क्लिक करें और फिर आपके इनकॉग्निटो मोड का विकल्प मिल जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Chrome Turns 10 years old, know its top 5 great features-tricks
CONTROL KEY 5
की-बोर्ड मदद से ब्राउजिंग
क्या आपको पता है कि आप गूगल क्रोम में की-बोर्ड पर मौजूद नंबर कीज की मदद से ब्राउजिंग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आपने क्रोम में 10 टैब खोल रखे हैं और आपको पांचवें टैब पर जाना है तो आपको कंट्रोल के साथ 5 दबाना है। बस आप बिना माउस छुए पांचवे टैब पर पहुंच जाएंगे। है ना मजेदार!
विज्ञापन
Google Chrome Turns 10 years old, know its top 5 great features-tricks
CONTROL KEY 5

बिना कॉपी-पेस्ट किए किसी वेबसाइट या शब्द को सर्च करें

जैसे आप गूगल क्रोम में कुछ सर्च कर रहे हैं और कोई पेज खुला है और उस पेज पर किसी वेबसाइट का यूआरएल दिया गया है लेकिन उसे हायपरलिंक नहीं किया गया है तो आपको उसे यूआरएल को सेलेक्ट करना है और राइट क्लिक करना है। इसके बाद गूगल क्रोम आपसे खुद ही पूछेगा कि आप उस वेबसाइट पर डायरेक्ट जाना चाहते हैं या सर्च करना चाहते हैं। किसी शब्द को भी सर्च करना है तो आप बिना कॉपी-पेस्ट किए सेलेक्ट करके राइट क्लिक करके सर्च कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed