फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी निजी फोटो और वीडियो को करना चाहते हैं हाइड, तो इन एप्स की लें मदद

Sun, 06 Oct 2019 03:24 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 06 Oct 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
फोन

अधिकतर लोगों के स्मार्टफोन (Smartphone) में ऐसी फोटो और वीडियो सेव होती हैं, जिनको वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं। वहीं, यूजर्स इस तरह की तस्वीरों और वीडियो छुपाने के लिए अलग-अलग फोल्डर्स बनाते हैं और हर एक फोटो को उसमें स्टोर करते हैं। 

How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
फोन

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब कोई और आपका फोन चलाता है, तो वह जाने-अनजाने में उन फोल्डर्स तक पहुंच जाता हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए हम आपको ऐसे एप्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपको निजी फोटो और वीडियो को छुपाने के लिए अलग से फोल्डर्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं इन एप के बारे में...

How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
KeepSafe Photo Vault - फोटो : KeepSafe Photo Vault / google play store

KeepSafe Photo Vault एप 

एंड्रॉयड उपभोक्ता इस एप के जरिए अपनी निजी फोटो और वीडियो को हाइड कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस एप में अपडेट भी मिलता रहता है। यह एप यूजर्स को पर्सनल वॉल्ट देता है, जिसमें वह फोटो और वीडियो छुपा सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ता फोटो और वीडियो के लिए पिन और पासवर्ड से सुरक्षित रख पाएंगे। वहीं, 50 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस एप को डाउनलोड किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
LockMyPix Photo Vault - फोटो : LockMyPix Photo Vault / play store

LockMyPix Photo Vault एप 

यूजर्स इस एप के जरिए अपनी फोटो और वीडियो को हाइड करने के साथ सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही सिक्योरिटी के लिहाज से इस एप को मिलिट्री-ग्रेड एईएस कोड मिला है। इसके अलावा उपभोक्ता अपनी फोटो और वीडियो को फिंगरप्रिंट और शेक द डिवाइस फीचर से सुरक्षित रख सकेंगे। आपको बता दें कि इस एप के फ्री-वर्जन में यूजर्स को ज्यादा फीचर्स नहीं मिलेंगे। वही दूसरी तरफ यूजर्स प्रो वर्जन में ज्यादा फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे। वहीं, इस एप का 5.2 एमबी साइज है। 

विज्ञापन
How To Hide Personal Photo And Videos On Android Phone Know About It
Hide Something - फोटो : Hide Something / play store

Hide Something एप

यूजर्स आसानी से इस एप के जरिए अपनी निजी वीडियो और फोटो को हाइड कर सकेंगे। यह एप उपभोक्ताओं को निजी कंटेंट सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड और पिन की सुविधा देता है। यूजर्स इस एप के माध्यम से invisible फोल्डर बना सकेंगे, जिसमें आप फोटो समेत वीडियो को हाइड करने के लिए स्टोर कर पाएंगे। इसके अलावा आप हाइड समथिंग एप को भी छुपा सकते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed