सब्सक्राइब करें

iPhone Theft: फ्लाइट में आईफोन चोरी की घटना से मचा हड़कंप, पायलट समेत पूरे क्रू को गंवानी पड़ी नौकरी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 07:17 AM IST
सार

इंडोनेशिया की एक फ्लाइट में एक यात्री का iPhone चोरी होने का मामला सामने आया। जिसे लेकर हुई जांच के बाद पायलट समेत पूरे क्रू मेंबर्स को नौकरी से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन
iPhone theft in Indonesian airlines pilot with crew members lost job
iPhone 16 Pro - फोटो : Apple
इंडोनेशिया की गरुड़ एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री का आईफोन उड़ान के दौरान गायब हो गया। यात्री माइकल तजेंडारा 6 जून को जकार्ता से मेलबर्न जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका फोन उन्होंने सीट के पीछे बने पॉकेट में रखा था, लेकिन सीट बदलने के बाद जब वह दोबारा देखने पहुंचे तो फोन वहां नहीं था।
Trending Videos
iPhone theft in Indonesian airlines pilot with crew members lost job
Find My iPhone फीचर आया काम - फोटो : Adobe Stock
Find My iPhone से मिली चौंकाने वाली जानकारी
फोन गायब होने के बाद तजेंडारा ने Apple के ‘Find My iPhone’ फीचर का इस्तेमाल किया। ट्रैकिंग के दौरान उनके आईफोन का सिग्नल मेलबर्न के साउथबैंक प्रोमेनेड के पास मिला, जो मर्क्योर होटल के बेहद करीब है। यही वह होटल था, जहां उस वक्त फ्लाइट के सभी क्रू मेंबर्स ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone theft in Indonesian airlines pilot with crew members lost job
आखिरी लोकेशन नदी में मिली - फोटो : Freepik
आखिरी लोकेशन नदी में मिली
आईफोन की लोकेशन ट्रैक करते हुए सिग्नल इवान वॉकर ब्रिज की ओर बढ़ा और बाद में यारा नदी में जाकर खत्म हुआ। इसका मतलब यह निकाला गया कि फोन होटल के आसपास था और फिर उसे नदी में फेंक दिया गया। इससे शक की सुई फ्लाइट के क्रू की ओर घूम गई।
iPhone theft in Indonesian airlines pilot with crew members lost job
यात्री ने इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती - फोटो : Apple
यात्री ने इंस्टाग्राम पर सुनाई आपबीती
इस पूरी घटना को माइकल तजेंडारा ने इंस्टाग्राम पर विस्तार से साझा किया। उन्होंने Find My iPhone के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए और कहा कि यह सिर्फ एक फोन का मामला नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा का भी सवाल है। उन्होंने लोगों से इस कहानी को शेयर करने की अपील की।
विज्ञापन
iPhone theft in Indonesian airlines pilot with crew members lost job
एयरलाइन ने क्रू को किया सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
एयरलाइन ने क्रू को किया सस्पेंड
गरुड़ इंडोनेशिया के कमर्शियल प्रमुख एडे आर. सुसार्दी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उस फ्लाइट के सभी क्रू मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जब तक इस मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed