सब्सक्राइब करें

Space: स्पेस में नहीं होता मोबाइल नेटवर्क, फिर धरती पर कैसे होती है वीडियो कॉलिंग?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

How Space Communication Works: अंतरिक्ष से धरती पर बिना मोबाइल नेटवर्क के वीडियो कॉल कैसे होती है? हाल ही में एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की, जिसने इस सवाल को फिर से चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
space station earth video call technology explained
स्पेस कम्यूनिकेशन - फोटो : Freepik
हाल ही में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में पहुंचकर नया इतिहास रच दिया। इस मिशन का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने अंतरिक्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉल के जरिए लाइव बातचीत की। इस खास मौके ने लोगों के मन में एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि इतनी दूर, बिना किसी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के, अंतरिक्ष यात्री धरती पर किसी को वीडियो कॉल कैसे कर पाते हैं?
Trending Videos
space station earth video call technology explained
वैक्यूम में कैसे होता है कम्यूनिकेशन - फोटो : Freepik
वैक्यूम में कैसे होता है कम्यूनिकेशन
अंतरिक्ष में हवा नही होती। हवा होने के कारण वहां वैक्यूम होता है और इस वजह से वहां कोई मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर सकता। वहां इंटरनेट के तार या वाई-फाई जैसी कोई आम सुविधा मौजूद नहीं होती। इसके बावजूद वैज्ञानिक लगातार धरती से संपर्क में रहते हैं। यह चमत्कार विज्ञान और उच्च तकनीक की बदौलत संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
space station earth video call technology explained
NASA का SCaN सिस्टम है इस तकनीक की रीढ़ - फोटो : Freepik
NASA का SCaN सिस्टम है इस तकनीक की रीढ़
NASA का ‘स्पेस कम्युनिकेशन एंड नेविगेशन सिस्टम’ यानी SCaN इस पूरी प्रक्रिया का आधार है। यह सिस्टम ट्रांसमिशन, रिले और रिसेप्शन की मदद से काम करता है। संदेश को पहले कोड में बदलकर ट्रांसमिट किया जाता है, फिर नेटवर्क के माध्यम से रिसीवर तक पहुंचता है और अंत में डिकोड होकर ऑडियो या वीडियो फॉर्म में बदल जाता है।
space station earth video call technology explained
एंटीना सिस्टम का भी है यागदान - फोटो : Freepik
एंटीना सिस्टम का भी है यागदान
स्पेस स्टेशन और धरती के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए नासा ने दुनियाभर के सातों महाद्वीपों पर विशाल एंटीना लगाए हैं। इनकी लंबाई करीब 230 फुट होती है। इतना बड़ा आकार और हाई-फ्रीक्वेंसी होने के कारण ये उपकरण 200 करोड़ मील की दूरी तक सिग्नल भेजने और रिसीव करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
space station earth video call technology explained
रेडियो वेव्स से लेकर लेजर तक की योजना - फोटो : Freepik
रेडियो वेव्स से लेकर लेजर तक की योजना
फिलहाल नासा रेडियोवेव्स के जरिए अंतरिक्ष से संचार करता है। लेकिन भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब एजेंसी लेजर आधारित इन्फ्रारेड तकनीक पर काम कर रही है, जिससे डेटा ट्रांसमिशन और भी तेज और सटीक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed