फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर्स के लिए बुरी खबर, फिर से महंगे होंगे प्रीपेड प्लान, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!

Sat, 01 Feb 2020 12:02 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
jio, airtel, vodafone-idea - फोटो : amar ujala

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने बीते वर्ष दिसंबर में प्रीपेड प्लान महंगे किए थे। कंपनियों के इस कदम से उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि आने वाले दिनों में टैरिफ प्लान की कीमत दोबारा बढ़ेगी। इतना ही नहीं इस मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि इन सभी डाटा प्लान की कीमत में 30 फीसदी तक का इजाफा होगा। हालांकि, तीनों कंपनियों ने टैरिफ पैक की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि टैरिफ प्लान की कीमत में 30 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद आपको इन मौजूदा प्लांस के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी।

jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
reliance jio - फोटो : amar ujala

आने वाले समय में इतनी चुकानी होगी कीमत 

जियो का 149 रुपये वाला प्लान  
अगर जियो के इस प्लान में 30 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 193 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 44.7 अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
Airtel - फोटो : amar ujala

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान 
यदि एयरटेल के इस प्लान में 30 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 284 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 65.7 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
vodafone idea - फोटो : Self

वोडाफोन-आइडिया का 199 रुपये वाला प्लान 
इस प्लान की बात करें तो 30 फीसदी इजाफे के बाद इस प्लान की कीमत 258 रुपये हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान के लिए यूजर्स को 59.7 रुपये एक्ट्रा देने होंगे। इस पैक में भी यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों की वैधता मिलेगी।

नोट: तीनों कंपनियों के डाटा प्लान की बढ़ी हुई कीमत संभावित जानकारी है। टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
jio airtel and vodafone idea prepaid plans may hike in upcoming days know expected price and offers
jio vs airtel vs vodafone

मीडिया रिपोर्ट से मिली टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने की जानकारी 
हाल ही में टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बार 28 दिन वाले टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ने की संभावना है, जिससे टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARAPU) में इजाफा होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि 28 दिन वाले ग्राहकों के साथ खतरा है, क्योंकि अच्छी सेवा नहीं मिलने पर वह दूसरे ऑपरेटर्स के साथ जुड़ जाते हैं। जबकि 84 दिन प्लान वाले ग्राहक स्थायी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed