फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं बेस्ट प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा '3GB डाटा'

Tue, 25 Feb 2020 04:21 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
Jio vs Airtel vs Vodafone

अगर आप भी अपने लिए किफायती कीमत में ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे है, तो आपकी यह तलाश खत्म हो गई है। क्योंकि हम आपके लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा प्लान लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इन सभी रिचार्ज प्लान में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। तो आइए डालते हैं इन प्रीपेड प्लान पर एक नजर...

jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
Jio Giga Fiber

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 

जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
airtel

Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
Vodafone

Vodafone का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

वोडाफोन यूजर्स को इस पैक में रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

विज्ञापन
jio airtel vodafone idea plans offer 3gb data daily know full list according to your budget
smartphone - फोटो : demo pic

टैरिफ प्लान की कीमतों में हुई थी बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में टेरिफ प्लान महंगे किए थे, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा था। हालांकि, एयरटेल और वोडाफोन ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो दूसरी तरफ जियो ने बाजार में कई प्लान उतारे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed