फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Plan: जियो का बेस्ट प्री-पेड प्लान, 329 रुपये में 84 दिन तक सबकुछ फ्री

Sat, 17 Apr 2021 05:14 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 17 Apr 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Jio Best plan for 84 days validity With 6gb Data And Unlimited Calling
Jio best 84 days plan - फोटो : अमर उजाला

टेलीकॉम कंपनियों ने जब से नंबर चालू रखने के लिए भी रिचार्ज अनिवार्य किया है, तब से ऐसे लोगों की मुसीबतें काफी बढ़ गई है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत रहती है। सभी टेलीकॉम कंपनियों के पास लंबी अवधि वाले प्लान तो हैं लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं और इन प्लान के साथ डाटा भी काफी ज्यादा मिलता है जिसकी जरूरत कुछ लोगों को नहीं होती। आज की इस रिपोर्ट में हम जियो (Jio) के एक ऐसे प्लान के बारे में बात करेंगे जो उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जो सिर्फ अपने नंबर को कॉलिंग के लिए लंबे समय तक चालू रखना चाहते हैं।

Jio Best plan for 84 days validity With 6gb Data And Unlimited Calling
Jio - फोटो : Jio (for Reference Only)

यदि आपको डाटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ अपने जियो नंबर से कॉल करना चाहते हैं तो जियो के पास 329 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जो कि आपके लिए बेस्ट है और सबसे सस्ता भी है। जियो का 329 रुपये वाला प्लान ऐसे लोगों के लिए ही है जो लंबी अवधि के लिए वैधता चाहते हैं।

Jio Best plan for 84 days validity With 6gb Data And Unlimited Calling
jio 329 plan - फोटो : jio.com

इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। यदि आपको अधिक डाटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए नहीं है, क्योंकि इसमें महज 6 जीबी डाटा ही मिलता है। कॉलिंग के लिए यह प्लान परफेक्ट है, क्योंकि इसमें 84 दिनों तक आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के फ्री-सब्सक्रिप्शन और 1000 SMS मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Best plan for 84 days validity With 6gb Data And Unlimited Calling
Jio plan - फोटो : jio.com

यदि आपको जियो का 329 रुपये वाला प्लान नहीं दिखता है तो आपको जियो की वेबसाइट या माय जियो एप में जाकर OTHERS सेक्शन को चेक करें। अदर्स में तीन प्लान हैं जिनमें से दूसरा प्लान यही है।

विज्ञापन
Jio Best plan for 84 days validity With 6gb Data And Unlimited Calling
जियो फाइबर, Jio fiber - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि रिलायंस ने हाल ही में अपने JioFiber के कुछ प्लान के साथ अतिरिक्त वैधता देने का एलान किया है। JioFiber के वार्षिक और छमाही प्लान के साथ 30 दिनों तक की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। यदि आप JioFiber का वार्षिक प्लान लेते हैं तो आपको 30 दिनों की और छमाही के साथ 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed