रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से ठीक पहले अपने ग्राहकों के लिए पांच नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो के नए प्री-पेड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। Jio ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है जो अपने प्री-पेड प्लान की कीमत में ही ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। Jio के ये सभी प्लान एक साल के लिए Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। जियो के इन प्लान को अभी तक कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन एक सितंबर से ये प्लान उपलब्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में...
Jio Plan: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्लान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो के इस नए 499 रुपये वाले प्लान के साथ एक महीने (28 दिन) की वैधता मिलेगी। इसमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग के अलावा एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
जियो के इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।
888 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।
जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।