फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio Phone यूजर्स के लिए लॉन्च हुए दो नए प्लान, शुरुआती कीमत 49 रुपये

Mon, 24 Feb 2020 02:27 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 24 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
JIO PHONE NEW PLAN - फोटो : jio

रिलायंस जियो लगातार अपने प्लान अपडेट कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में टैरिफ प्लान महंगे करने के बाद कंपनी ने 2020 रुपये का हैप्पी न्यू ऑफर पेश किया था जिसे अब जियो ने बंद कर दिया है और इसकी जगह पर 2121 रुपये का प्री-पेड प्लान लॉन्च हुआ है। वहीं अब जियो ने जियो फोन के ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं जिनमें 49 और 69 रुपये के प्लान शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
Jio Phone - फोटो : amar ujala

अगर आपको याद हो तो जियो फोन के साथ ही 49 रुपये का प्लान पेश किया गया था। जियो फोन के 49 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन दिसंबर में नए टैरिफ के साथ कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था, वहीं अब फिर से इस प्लान को लॉन्च किया गया लेकिन वैलिडिटी आधी कर दी गई है।

Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
jio phone 49 - फोटो : jio

जियो फोन के 49 रुपये वाले प्लान में अब सिर्फ 14 दिनों की वैधता मिल रही है। जियो के  इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अवाला जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में 25 मैसेज करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
jio phone 69 - फोटो : jio

जियो फोन का 69 रुपये का प्लान
इस प्लान में भी 14 दिनों की ही वैधता मिल रही है लेकिन इसमें डाटा अधिक मिल रहा है। जियो फोन के 69 रुपये वाले प्लान में कुल 7 जीबी डाटा मिलेगा यानी रोज 500एमबी डाटा मिलेगा। इसमें जियो से जियो फ्री कॉलिंग है, जबकि दूसरे नेटवर्क पर सिर्फ 250 मिनट की कॉलिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Jio Offers two new plans for Jio Phone Users Validity 14 days, All you need to know about this plan
jio phone 75 - फोटो : jio

जियो फोन के लिए यदि मासिक प्लान की बात करें तो जियो के पास 75 रुपये का प्लान है जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में जियो से जियो कॉलिंग अनलिमिटेड और जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट्स मिलेंगे। इसमें कुल 50 मैसेज भेजने और जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed