फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 दिसंबर से Jio के प्रीपेड प्लान होने वाले हैं महंगे, चुकानी होगी इतनी कीमत !

Mon, 02 Dec 2019 03:01 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
Jio expected plans - फोटो : amar ujala

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने प्रीपेड प्लान की कीमतों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का एलान किया है हालांकि जियो ने अभी तक अपने प्लान की नई कीमतों के बारे में जानकारी नहीं दी है। जियो ने कहा है कि वह छह दिसंबर को नए ऑल इन वन प्लान पेश करेगी। तो अब सवाल यह है कि यदि जियो के मौजूदा प्लान में 40 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होती है तो प्लान की नई कीमतें क्या होंगी। आइए जियो के कुछ प्लान की संभावित कीमतों पर एक नजर डालते हैं....

Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
फोन

जियो का 198 रुपये वाला प्लान

जियो के इस प्लान की बात करें तो यदि इसकी कीमत में 40 फीसदी तक इजाफा होता है तो इस प्लान की कीमत 277 रुपये हो जाएगी। आपको इस पैक के लिए 79 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस प्लान में फिलहाल 2 जीबी डाटा प्रतिदिन, 124 आईयूसी मिनट और जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
Jio - फोटो : amar ujala

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

छह दिसंबर के बाद कंपनी के इस प्लान की कीमत 349 से बढ़कर 488 रुपये हो जाएगी। इस पैक के लिए आपको 139 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। आपको इस पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।इस प्लान के साथ अलग-अलग आईयूसी टॉप रिचार्ज उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं। इस प्लान में भी जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 70 दिनों की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
jio - फोटो : jio

जियो का 399 रुपये वाला प्लान

जियो ने अपने यूजर्स के लिए 399 रुपये वाले प्लान को पेश किया था। छह दिसंबर के बाद इस प्लान की कीमत 40 फीसदी बढ़कर 558 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 159 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस रिचार्ज पैक में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी आपको इस पैक में जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।

विज्ञापन
Jio Tariff Plans From 6 December 2019 Expected Price And Offers Know All About It
jio

जियो का 449 रुपये वाला प्लान

आप छह दिसंबर के बाद इस प्लान को 628 रुपये में खरीदना पड़ेगा। इसके लिए आपको 179 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। आपको इस पैक में रोजाना 1.5 जीबी डाटा, और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस पैक की समय सीमा 91 दिनों की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed