फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी देख सकेंगे बिना केबल टीवी कनेक्शन के 150 चैनल्स, बाजार में आया नया ऑफर

Fri, 08 Nov 2019 10:05 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 08 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Jio Users Watch 150 TV Channels Without Cable Connection Know iptv Offer
tv watching

भारतीय बाजार में रिचार्ज प्लान ही नहीं बल्कि अब टीवी चैनल पैक को लेकर भी जंग छिड़ गई है। इसमें लगभग हर एक डीटीएच कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती कीमत वाले टीवी चैनल पैक उतारे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपना खास आईपीटीवी (IPTV) ऑफर पेश किया है, जिसके तहत टीवी यूजर्स को बिना टीवी कनेक्शन के 150 चैनल देख सकेंगे। आपको बता दें कि जियो हाल ही में ग्राहकों को 4के सेटअप बॉक्स देना शुरू किया था।

Jio Users Watch 150 TV Channels Without Cable Connection Know iptv Offer
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

यूजर्स देख सकेंगे 150 टीवी चैनल 

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने लेटेस्ट ऑफर उन यूजर्स को दिया है, जिन्होंने प्रीव्यू प्लान से माइग्रेट होकर पेड प्लान को चुना है। इस ऑफर के जरिए ये यूजर्स बिना केबल कनेक्शन के 150 टीवी चैनल देख पा रहे हैं। वहीं, जियो के उपभोक्ताओं को इसके बाद किसी भी लोकल केबल प्रदाता से कनेक्शन नहीं लेना पड़ेगा।

Jio Users Watch 150 TV Channels Without Cable Connection Know iptv Offer
jio gigafiber - फोटो : jio

जियो टीवी एप हुआ गायब

कंपनी ने जियो फाइबर के लॉन्च के समय कहा था कि यूजर्स को सेट-टॉप-बॉक्स के साथ जियो टीवी एप भी दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं का कहना हैं कि उन्हें सेट-टॉप-बॉक्स में जियो टीवी एप का विकल्प नहीं दिख रहा है। उम्मीद लगाई जा रही थी कि यूजर्स जियो के सेट-टॉप-बॉक्स के जरिए 650 टीवी चैनल देख सकेंगे। लेकिन कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उपभोक्ताओं को फाइबर कनेक्शन के साथ चैनल के लिए केबल कनेक्शन खरीदना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio Users Watch 150 TV Channels Without Cable Connection Know iptv Offer
Jio GigaFiber - फोटो : jio

जियो टीवी प्लस फीचर होगा लॉन्च

रिलायंस जियो अपने उपभोक्ताओं को सेट-टॉप-बॉक्स के साथ जियो टीवी प्लस फीचर देगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स हर एक कॉन्टेंट को देख सकेंगे। सूत्रों की मानें तो टीवी एप में लाइव टीवी का ऑप्शन दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को 849 रुपये से ऊपर वाले प्लान में ओटीटी एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगी। फिलहाल, कंपनी इस एप्स को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
Jio Users Watch 150 TV Channels Without Cable Connection Know iptv Offer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम टीवी देखने वालों के लिए बेहतर है यह ऑफर

जो यूजर्स कम टीवी चैनल देखना पसंद करते हैं, तो उनके लिए आईपीटीवी ऑफर बेस्ट है। वहीं, फाइल चैनल्स के पैक की लिस्ट को पेश होने में थोड़ा समय लगेगा। दूसरी तरफ जो यूजर्स सैटेलाइट टीवी चैनल देखने की चाह रखते हैं, तो वह लोकल केबल टीवी चैनल प्रदाता से कनेक्शन खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed