फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोडाफोन का RedX पोस्टपेड प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा

Thu, 07 Nov 2019 04:33 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 07 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
vodafone

वोडाफोन ने अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा बेनेफिट्स देने के लिए रेडएक्स (RedX) नाम का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। इस पैक को लिमिटेड एडिशन के रूप में उपलब्ध है। वहीं, कंपनी ने इस पोस्टपेड प्लान की 999 रुपये कीमत रखी है।

Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
vodafone store

उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रोमिंग, प्रीमियम कस्टमर सर्विस और एयरपोर्ट लाउंज जैसी आकर्षक सेवाएं भी दी जाएंगी। आइए जानते है वोडाफोन के नए रेडएक्स पोस्टपेड प्लान के बारे में...

Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
female chatting on smartphone - फोटो : social media

वोडाफोन का रेडएक्स पोस्टपेड प्लान 

कंपनी ने इस पोस्टपेड प्लान की कीमत 999 रुपये रखी है। यूजर्स को इस प्लान में 150 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को आई-रोम पैक भी मुफ्त में दिया जाएगा, जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। वहीं, यूजर्स इस पैक में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जी5 की वीडियोज मुफ्त में देख सकेंगे। 

वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगा। सूत्रों की मानें तो कंपनी के इस प्लान से एयरटेल और जियो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा भी दी जाएगी, जो नेशनल और इंटरनेशनल दोनों एयरपोर्ट पर वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
Vodafone Eco Pond

होटल बुकिंग पर मिलेगा डिस्काउंट 

अगर यात्री रेडएक्स पोस्टपेड प्लान के जरिए होटल बुक करते हैं, तो उन्हें 15 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ ही चुनिंदा जगहों की टिकट बुक करने पर भी 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। वही दूसरी तरफ सैमसंग वोडाफोन के उपभोक्ताओं को चुनिंदा फोन की खरीदारी करने पर भी खास डिस्काउंट देगा।

विज्ञापन
Vodafone RedX Postpaid Launched Offers Unlimited Data And Call
vodafone

कंपनी ने रखी ये शर्ते

वोडाफोन का यह प्लान पहले आओ और पहले पाओ पर आधारित है। यूजर्स इस प्लान को प्री-बुक करने के बाद दोबारा कैंसिल नहीं कर सकेंगे। वहीं, यह पोस्टपेड प्लान 25 नवंबर से अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। इस पैक के बेनेफिट्स केवल छह महीने पूरे करने वाले यूजर्स को ही मिलेंगे। यदि कोई उपभोक्ता प्लान को छह माह से पहले छोड़ता है, तो उसे 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed