फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इंटरनेट बीच में नहीं देगा धोखा, इन प्लान्स में मिलेगा 'अनलिमिटेड डाटा'

Wed, 06 Nov 2019 03:05 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 06 Nov 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Users Get 3 To 4 GB Data In These Prepaid Plans Know How To Grab It
smartphone addiction

आज के दौर में सभी लोग अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से डाटा की खपत और मांग दोनों में ही बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इस मांग को ध्यान में रखते हुए देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने किफायती कीमतों के साथ रिचार्ज प्लान उतारे हैं। लोगों को इन रिचार्ज पैक्स में उम्मीद से ज्यादा डाटा के साथ कई खास सुविधाएं मिलेंगी।

Users Get 3 To 4 GB Data In These Prepaid Plans Know How To Grab It
smartphone user

हाल ही में रिलायंस जियो ने दो से लेकर चार जीबी तक प्रतिदिन मिलने वाले पैक्स टेलीकॉम बाजार में उतारे थे। वहीं, दूसरी ओर सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने भी कई डाटा पैक्स रिवाइज किए थे, जिन्में यूजर्स ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली हैं। हम आपके लिए चुनिंदा रिचार्ज प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्में आपको तीन से लेकर चार जीबी तक डाटा के साथ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी।

Users Get 3 To 4 GB Data In These Prepaid Plans Know How To Grab It
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो का प्रीपेड प्लान 

जियो ने ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 509 रुपये वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में चार जीबी डाटा (कुल 112 जीबी डाटा) प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल, आईयूसी मिनट और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। इसके अलावा जियो मुफ्त में जियो एप्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Users Get 3 To 4 GB Data In These Prepaid Plans Know How To Grab It
vodafone

वोडाफोन का प्रीपेड प्लान

कंपनी ने ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को उतारा है। यूजर्स को इस प्लान में चार जीबी डाटा और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
Users Get 3 To 4 GB Data In These Prepaid Plans Know How To Grab It
Airtel - फोटो : amar ujala

एयरटेल का प्रीपेड प्लान 

एयरटेल ने भी यूजर्स के लिए 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भारतीय बाजार में उतारा है। ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन तीन जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी  और एसएमएस की सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा उपभोक्ता एयरटेल विंक और एक्सट्रीम की सेवाओं को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed