इन दिनों लोग कपड़ों और घर के राशन से लेकर टीवी, फ्रिज और एसी जैसे महंगे सामानों तक की भी शॉपिंग ऑनलाइन ही करना पसंद कर रहे हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट को डायरेक्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर ही लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में कई प्रोडक्ट्स सिर्फ ऑनलाइन ही बिक रहे हैं। लेकिन इसी ऑनलाइन शॉपिंग कई तरह की ठगी भी हो रही है जिसके शिकार आप भी हो सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग: ठगी से बचना है तो इन 5 बातों को गांठ बांध लें, नहीं होगी आपके साथ धोखाधड़ी
अमूमन कंपनियां अमेजन, फ्लिपकार्ट या स्नैपडील जैसी साईट के जरिेए अपने सामानों को लॉन्च करती हैं। इसके अलावा वो सामान कंपनी की अपनी वेबसाइट से ही मिल सकते हैं। लोगों के लिए घर बैठे मोबाइल पर इतनी वेरायटी के सामानों में से चुनाव करना बेहद आरामदायक हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग का यह ट्रेंड जितना अच्छा दिखता है, उतना ही खतरनाक भी है। शॉपिंग के दौरान थोड़ी सी चूक आपको पूरी तरह लूट सकती है और महज कुछ सेकंड में आपका पूरा का पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।
इसलिए अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो आगे बढ़ने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखिए-
फर्जी वेबसाइट से सावधान
देश में 100 से भी ज्यादा ई-कॉमर्स वेबसाईट चल रही हैं। इनमें से कुछ वेबसाइट से लोग अच्छी तरह परिचित हैं, जबकि कुछ ऐसी भी हैं जो केवल लोगों को धोखा देने का काम करती हैं। कई बार यहां प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिखा कर लोगों को लुभाया जाता है। ऑर्डर करने पर पैसे तो कट जाते हैं, लेकिन सामान या तो नहीं पहुंचता या गलत सामान पहुंचता है । ऐसे में लोगों के पास पछताने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचता है।
ऑफिशियल वेबसाइट को दें प्राथमिकता
ई-कॉमर्स वेबसाइट के अलावा आप अपने प्रोडक्ट को उसकी निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर भी खोजें। वहां उपलब्ध होने पर ही सामान को खरीदें। ऐसे में आपको बढ़िया सामान भी मिलेगा और पेमेंट भी सुरक्षित रहेगा।
सेव डिटेल में 'नो' टिक करें
शॉपिंग के दौरान पेमेंट करते वक्त जब आप अपने एटीएम कार्ड की जानकारियां डालते हैं, तो आपको save card details का ऑप्शन मिलता है। कई बार उसमें पहले से ही ok या yes पर टिक किया हुआ होता है। पेमेंट कंफर्म करने से पहले उस टिक को yes से हटा कर no सेलेक्ट कर लें।
