{"_id":"6af2eae0d14f98e43601d42f","slug":"buying-guide-how-to-choose-best-air-purifier-for-home-cadr-rating-explained-hindi-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइंग गाइड: बढ़ते प्रदूषण में कैसे चुनें सही एयर प्यूरीफायर? CADR रेटिंग से लेकर फिल्टर तक, जानें हर जरूरी बात","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
बाइंग गाइड: बढ़ते प्रदूषण में कैसे चुनें सही एयर प्यूरीफायर? CADR रेटिंग से लेकर फिल्टर तक, जानें हर जरूरी बात
Tue, 10 Nov 2026 03:32 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:32 PM IST
सार
Air Purifier Buying Guide: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इस जहरीली हवा से बचने के लिए घरों में एयर प्यूरीफायर की जरूरत तेजी से बढ़ी है। लेकिन बाजार में मौजूद सैकड़ों विकल्पों में से अपने लिए सही मशीन कैसे चुनें? अगर आप भी एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं, तो CADR रेटिंग, HEPA फिल्टर और कमरे के साइज का गणित समझना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं सही एयर प्यूरीफायर चुनने की स्मार्ट गाइड।
विज्ञापन
ऐसे चुनें अपने लिए बेस्ट एयर प्यूरीफायर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाहर की हवा जहरीली होने लगी है। स्मॉग और प्रदूषण के चलते घरों के अंदर की हवा (Indoor Air) भी अब सुरक्षित नहीं रही है। ऐसे में अपने परिवार और बच्चों को अस्थमा और एलर्जी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) अब कोई लग्जरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जरूरत बन गया है।
लेकिन जब आप बाजार या ऑनलाइन स्टोर पर एयर प्यूरीफायर खोजने जाते हैं, तो कई तरह के तकनीकी शब्दों जैसे CADR, HEPA, ACH का सामना करना पड़ता है। आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं ताकि आप अपने घर के लिए सही बजट में एक बेहतरीन प्यूरीफायर चुन सकें।
क्या होती है CADR रेटिंग और यह क्यों जरूरी है?
एयर प्यूरीफायर खरीदते समय सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर क्लीन एयर डिलीवरी रेट यानी CADR होता है। आसान भाषा में कहें तो, CADR यह बताता है कि कोई एयर प्यूरीफायर एक मिनट या एक घंटे में कितनी तेजी हवा को साफ कर सकता है।
विज्ञापन
यह रेटिंग तीन तरह के प्रदूषकों - धूल (Dust), धुआं (Smoke) और परागकण (Pollen) के लिए मापी जाती है। CADR का नंबर जितना ज्यादा होगा, वह मशीन उतनी ही तेजी से आपके कमरे की हवा को फिल्टर करेगी।
कैसे चुनें: अगर आपका बेडरूम छोटा है, तो 150 से 200 m³/h (क्यूबिक मीटर प्रति घंटा) का CADR काफी है। लेकिन अगर आप इसे बड़े लिविंग रूम में रख रहे हैं, तो आपको 350 से 450 m³/h CADR वाले प्यूरीफायर की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें: दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से बचने के लिए घर लाएं ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 5,000 से कम

Trending Videos
एयर प्यूरीफायर में ये 6 चीजें जरूर देखें।
- फोटो : अमर उजाला
True HEPA फिल्टर पर ही करें भरोसा
कमरे के साइज का रखें खास ख्याल (ACH रेटिंग)
कोई भी मशीन तभी असरदार होती है जब वह कमरे के साइज के हिसाब से खरीदी जाए। प्यूरीफायर के बॉक्स पर ACH (Air Changes per Hour) लिखा होता है। इसका मतलब है कि मशीन एक घंटे में कितनी बार कमरे की पूरी हवा को साफ कर सकती है। अच्छे प्यूरीफायर का ACH 4x या 5x होना चाहिए। इसका मतलब है कि वह हर 12 से 15 मिनट में आपके कमरे की हवा को पूरी तरह से साफ कर देगा।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में AC को बनाएं एयर प्यूरिफायर: बस लगा लें ये 1000 रुपये का फिल्टर, कमरे से दूर होगी जहरीली हवा
रियल-टाइम AQI मॉनिटर और नॉइज लेवल
आजकल स्मार्ट एयर प्यूरीफायर का चलन है। ऐसा मॉडल चुनें जिसमें रियल-टाइम AQI (Air Quality Index) डिस्प्ले हो। इससे आपको पता चलता रहेगा कि कमरे की हवा असल में साफ हो रही है या नहीं। इसके अलावा 'स्लीप मोड' या 'नॉइज लेवल' जरूर चेक करें। रात को सोते समय अगर प्यूरीफायर बहुत ज्यादा आवाज (शोर) करेगा, तो आपकी नींद खराब हो सकती है। अगर बेडरूम के लिए प्यूरीफायर खरीद रहे हैं तो उसका नॉइज लेवल 25-30 dB (डेसिबल) से ज्यादा नहीं होना चाहिए, नहीं तो आपको शोर ज्यादा महसूस होगा।
मेंटेनेंस और फिल्टर की कीमत
एयर प्यूरीफायर एक बार का निवेश नहीं है। इसके फिल्टर को हर 6 से 8 महीने में बदलना पड़ता है। इसलिए प्यूरीफायर खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि उसके रिप्लेसमेंट फिल्टर की कीमत कितनी है और क्या वे बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।
- एयर प्यूरीफायर की असली जान उसका फिल्टर होता है। हमेशा ऐसा प्यूरीफायर चुनें जिसमें True HEPA (High-Efficiency Particulate Air) फिल्टर लगा हो।
- बाजार में कई ब्रांड HEPA-like या HEPA-type लिखकर ग्राहकों को भ्रमित करते हैं, उनसे बचें।
- ट्रू HEPA, खासकर H13 या H14 ग्रेड वाले फिल्टर हवा में मौजूद 99.97% तक बारीक कणों, PM 2.5, PM 10, बैक्टीरिया और वायरस को फिल्टर कर सकते हैं।
- इसके साथ ही मशीन में एक एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर (Activated Carbon Filter) भी होना चाहिए। यह फिल्टर हवा से बदबू, वीओसी (VOCs) और जहरीली गैसों को सोखने का काम करता है।