{"_id":"6af2f27e1a89b35bab08231b","slug":"bhai-dooj-2026-turn-your-sibling-photos-into-whatsapp-stickers-without-ai-apps-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर फोटो से बनाएं व्हाट्सएप स्टिकर: बिना थर्ड-पार्टी के होंगे तैयार, स्मार्टफोन यूजर्स अपनाएं ये तरीका","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
भाई दूज पर फोटो से बनाएं व्हाट्सएप स्टिकर: बिना थर्ड-पार्टी के होंगे तैयार, स्मार्टफोन यूजर्स अपनाएं ये तरीका
Tue, 10 Nov 2026 04:01 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:01 PM IST
सार
अगर आप भी इस भाई दूज पर अपने भाई या बहन से दूर हैं और सामान्य व्हाट्सएप मैसेज या स्टिकर भेजने के बजाय कुछ खास करना चाहते हैं, तो उनकी और अपनी पसंदीदा तस्वीरों से पर्सनलाइज्ड स्टिकर बना सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सीधे व्हाट्सएप पर ही अपनी तस्वीरों को स्टिकर में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।
विज्ञापन
भाई-बहन की फोटो से बनाएं व्हाट्सएप स्टिकर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
इस बार भाईदूज का पर्व कल यानी की 11 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते और उनके बीच के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं।
अब अगर इस बार आप अपने भाई या बहन को व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो अपनी तस्वीरों से बनाए गए कस्टम स्टिकर शुभकामनाओं को थोड़ा और खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
अब अगर इस बार आप अपने भाई या बहन को व्हाट्सएप पर शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो अपनी तस्वीरों से बनाए गए कस्टम स्टिकर शुभकामनाओं को थोड़ा और खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
भाई-बहन की फोटो से बनाएं व्हाट्सएप स्टिकर
- फोटो : एआई जनरेटेड
एंड्रॉयड पर व्हाट्सएप के कस्टम स्टिकर कैसे बनाएं?
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो व्हाट्सएप में ही अपनी फोटो से स्टिकर बना सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो व्हाट्सएप में ही अपनी फोटो से स्टिकर बना सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
- सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड खोलें और किसी भी चैट को चुनें।
- अब स्टिकर आइकन पर क्लिक करें और दोबारा स्टिकर विकल्प चुनें।
- अब Create (बनाने के लिए आगे बढ़ें), रिसेंट पर टैप कर See More (और देखें) व फोटोज पर जाएं।
- यहां अपनी गैलरी से वह फोटो चुनें, जिसे स्टिकर में बदलना चाहते हैं। आप नई तस्वीर भी क्लिक कर सकते हैं।
- इसके बाद व्हाट्सएप आपको फोटो का प्रीव्यू दिखाएगा। यहां आप अपनी पसंद के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं।
- फोटो में इमोजी या दूसरे स्टिकर जोड़ने के लिए एड स्टिकल या इमोजी पर टैप करें। इसके बाद अगर कुछ लिखना चाहे, तो लिख सकते हैं।
- अगर आप फोटो पर कुछ बनाना चाहते हैं तो ड्रॉ ऑन स्टिकर विकल्प चुनें।
- स्टिकर तैयार होने के बाद सेंड पर क्लिक करके भेज सकते हैं।
विज्ञापन
भाई-बहन की फोटो से बनाएं व्हाट्सएप स्टिकर
- फोटो : एआई जनरेटेड
आईओएस (iOS / iPhone) पर व्हाट्सएप स्टिकर कैसे बनाएं
आईफोन यूजर्स के लिए भी व्हाट्सएप में फोटो से कस्टम स्टिकर बनाने की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसका तरीका एंड्रॉयड से थोड़ा अलग है।
आईफोन यूजर्स के लिए भी व्हाट्सएप में फोटो से कस्टम स्टिकर बनाने की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसका तरीका एंड्रॉयड से थोड़ा अलग है।
- अपने आईफोन पर व्हाट्सएप खोलें और चैट में जाएं।
- चैट के अंदर स्टिकर आइकन पर क्लिक करें।
- अब 'स्टिकर बनाएं' पर टैप करें (जो प्लस (+) चिह्न के साथ एक लैंडस्केप फोटो के रूप में दिखाई देता है)।
- इसके बाद फोटो का उपयोग करें पर क्लिक करें।
- अपनी गैलरी से वह तस्वीर चुनें जिसे आप स्टिकर में बदलना चाहते हैं।
- प्रीव्यू के लिए स्क्रीन पर दिए गए Preset कट-आउट या विकल्पों में से किसी एक पर क्लिक करें।
- तस्वीर में इमोजी या अन्य स्टिकर जोड़ने के लिए 'स्टिकर इमोजी जोड़ें' पर टैप करें।
- भाई दूज का खास कस्टमाइज्ड मैसेज लिखने के लिए स्टिकर में टेक्स्ट जोड़ें पर क्लिक करें।
- तस्वीर पर कुछ हाथ से ड्रा करने के लिए ड्रा ऑन स्टिकर विकल्प का इस्तेमाल करें।
- अब स्टिकर तैयार जो जाएगा, इसके बाद आप उसे भेज सकते हैं।