फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI: चैटजीपीटी की मदद से किराएदार ने मकान मालिक से वसूले ₹35,000, एआई बना डिजिटल वकील!

Wed, 04 Jun 2025 10:55 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 10:55 AM IST
सार

AI का इस्तेमाल अब सिर्फ क्रिएटिविटी को बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि लोगों को कानूनी दांव-पेंच में माहिर बनाने में भी किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने AI का उपयोग करके अपने मकान मालिक के पास जमा सिक्योरिटी डिपॉजिट निकलवा लिया, जिसे वह देना नहीं चाहता था।

विज्ञापन
man uses ChatGPT to get return of caution deposit from landlord
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik
आज जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, वहीं एक व्यक्ति ने इसे कानूनी लड़ाई में हथियार की तरह इस्तेमाल कर अपने ₹35,000 का सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस पा लिया। यह मामला Reddit पर सामने आया, जहां एक किराएदार ने बताया कि कैसे ChatGPT की मदद से उसने चुप्पी साधे मकान मालिक को मजबूर किया कि वह डिपॉजिट लौटाए।
man uses ChatGPT to get return of caution deposit from landlord
होम - फोटो : instagram
किराएदार ने बताया कि मकान खाली करने के बाद कई बार संपर्क करने पर भी मकान मालिक जवाब नहीं दे रहा था। वकील छोटी रकम का केस लेने को तैयार नहीं थे, ऐसे में उसने GPT-4 का सहारा लिया। AI ने उससे जरूरी जानकारी मांगी जैसे नाम, पता, किराया, रहने की अवधि और पहले किए गए संपर्क प्रयास। इन जानकारियों के आधार पर ChatGPT ने एक पेशेवर और कानूनी भाषा में नोटिस तैयार किया जिसमें उपभोक्ता कानूनों का हवाला भी शामिल था।
 
man uses ChatGPT to get return of caution deposit from landlord
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock
यह नोटिस भेजने के कुछ ही दिनों के भीतर मकान मालिक ने किराएदार से संपर्क किया और पूरा ₹35,000 लौटा दिया। यह घटना ऑनलाइन वायरल हो गई और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि कैसे AI छोटे कानूनी मामलों में मददगार साबित हो सकता है, खासकर जब कानूनी सहायता आसानी से उपलब्ध नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
man uses ChatGPT to get return of caution deposit from landlord
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik
हालांकि, कुछ लोगों ने इस तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि AI की बनाई कानूनी जानकारी हमेशा भरोसेमंद नहीं होती क्योंकि कभी-कभी यह झूठे कानून या संदर्भ भी बना देता है। खुद किराएदार ने भी माना कि उसने भेजने से पहले उपभोक्ता कानूनों को क्रॉसचेक किया था।
 
विज्ञापन
man uses ChatGPT to get return of caution deposit from landlord
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik
इस घटना ने तकनीकी और कानूनी विशेषज्ञों को भी चर्चा में ला दिया। इस रेडिट पोस्ट में कई लोगों ने सुझाव दिया कि AI भविष्य में छोटे-मोटे उपभोक्ता विवादों में एक सस्ता और कारगर समाधान बन सकता है। वहीं कुछ का मानना है कि इसे पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया में शामिल करना आसान नहीं होगा, क्योंकि मौजूदा नियम और लॉबिंग इसका विरोध कर सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed