{"_id":"5d369f008ebc3e6d06302c11","slug":"mi-turns-5-sale-buy-redmi-note-7-pro-mi-tv-led-4a-pro-32-inch-and-redmi-y3-for-rs-5-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में शाओमी के पांच साल पूरे, सिर्फ पांच रुपये में खरीदें 32 इंच की MI TV","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
भारत में शाओमी के पांच साल पूरे, सिर्फ पांच रुपये में खरीदें 32 इंच की MI TV
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Mi Turns 5 sale
- फोटो : mi.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं और इस पांचवी वर्षगांठ के मौके पर कंपनी ने एनिवर्सरी सेल का आयोजन किया है। इस सेल में शाओमी कई सारे ऑफर्स दे रही है। खास बात यह है कि पांचवी सालगिरह के मौके पर कंपनी ने पांच रुपये वाले फ्लैश सेल का आयोजन किया है जिसमें सिर्फ पांच रुपये में एमआई का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिलेगा। शाओमी की यह सेल 25 जुलाई तक चलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 4
mi flash sale
- फोटो : mi.com
पांच रुपये में क्या-क्या मिलेगा?
शाओमी की पांच रुपये वाली सेल तीन प्रोडक्ट्स पर लागू है जिनमें रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी वाय3 और एमआई टीवी एलईडी 4ए प्रो 32 इंच शामिल हैं। शाओमी की एनिवर्सरी सेल का आयोजन कंपनी की वेबसाइट mi.com पर किया गया है। इस सेल के लिए कंपनी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी भी की है जिसके तहत एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करने पर पांच फीसदी की छूट मिल रही है। कंपनी इस सेल में एक्सप्रेस डिलिवरी का भी विकल्प दे रही है। ऐसे में आपको उसी दिन डिलिवरी मिल जाएगी।
3 of 4
mi flash sale
- फोटो : mi.com
शाम 4 बजे होगी पांच रुपये वाले सेल
पांच रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन शाम को चार बचे और 6 बजे होगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप 4बजे और 6 बजे वाली सेल में एमआई टीवी, रेडमी नोट 7 प्रो और रेडमी वाय3 को सिर्फ पांच रुपये में खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mi flash sale
- फोटो : mi.com
25 जुलाई की पांच रुपये वाले सेल में मिलेंगे ये प्रोडक्ट्स
बता दें कि आखिरी दिन यानी 25 जुलाई को भी पांच रुपये वाले सेल होगी जिसमें ग्राहकों को एमआई लगेज, एमआई होम सिक्योरिटी 360 डिग्री कैमरा और एमआई कैजुअल बैकपैक ब्लैक खरीदने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।