{"_id":"5e65ef9c8ebc3ec759017e45","slug":"one-billion-android-devices-at-risk-of-hacking-know-how-to-be-safe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक अरब एंड्रॉयड डिवाइस पर हैकिंग का खतरा, बचने का यह है तरीका","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एक अरब एंड्रॉयड डिवाइस पर हैकिंग का खतरा, बचने का यह है तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
One billion Android devices at risk of hacking
- फोटो : kaspersky
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाहे कोई भी स्मार्ट डिवाइस हो, उस पर हैकिंग का खतरा हमेशा रहता है। डिवाइस जितनी स्मार्ट होगी, हैकिंग का खतरा उतना ही अधिक होगा। दुनिया में इस वक्त सबसे ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल की जा रही हैं। आए दिन खबरें आती रहती हैं कि एंड्रॉयड में फलां बग आया है जिससे यूजर्स को खतरा है। वहीं अब एक रिसर्च कंपनी ने दावा किया है कि दुनियाभर की एक अरब एंड्रॉयड डिवाइस पर हैकिंग का खतरा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
2 of 5
android 2.3.7
- फोटो : erikmoberg
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2012 में या इससे पहले लॉन्च हुए सभी एंड्रॉयड फोन पर हैकिंग का खतरा है। गूगल के आकंड़ों के मुताबिक दुनियाभर के 42.1 फीसदी एंड्रॉयड यूजर्स अभी भी एंड्रॉयड का वर्जन 6.0 मार्शमैलो या इससे पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं।
3 of 5
android NOUgat
- फोटो : android
एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन के मुताबिक साल 2019 में एंड्रॉयड नूगट 7.0 या इससे नीचे के वर्जन के लिए गूगल ने कोई सिक्योरिटी अपेडट जारी नहीं किया है। जांच में Motorola X, Samsung Galaxy A5, Sony Xperia Z2, LG/Google Nexus 5, Samsung Galaxy S6 जैसे फोन में मैलवेयर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एंड्रॉयड नूगट 7.0
अब सवाल यह है कि कैसे पता चलेगा कि आपके फोन में कौन-सा वर्जन है और बचने का तरीका क्या है। तो यदि आपका फोन दो साल से अधिक पुराना है तो सेटिंग में जाकर एंड्रॉयड का वर्जन चेक करें और यदि कोई अपडेट आया है तो फोन को अपडेट करें।
विज्ञापन
5 of 5
Android Malware
अब यदि कोई अपडेट नहीं मिल रहा है तो किसी भी थर्ड पार्टी एप को डाउनलोड ना करें। साथ ही किसी एपीके फाइल को भी डाउनलोड करने से बचें। एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले-स्टोर का इस्तेमाल करें और मैसेज में आए किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।