फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Internet पर एक मिनट में क्या-क्या होता है? 4.1 करोड़ व्हाट्सएप मैसेज भेजे जाते हैं, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 25 Jan 2020 02:23 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 25 Jan 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
One Minute on the Internet What It Means to You all you need to know
one minutes on Internet - फोटो : amar ujala

यदि आपसे पूछा जाए कि आप एक मिनट में क्या-क्या कर सकते हैं तो आपका जवाब क्या होगा? आप कहेंगे कि मैं 10 मैसेज भेज सकता हूं या फिर 100 मीटर की दौड़ लगा सकता हूं, लेकिन सोचिए यही काम अगर दुनिया में लाखों लोग एक साथ करें तो? आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे एक मिनट में इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या होता है? डाटा एनालिस्ट कंपनी domo ने इसकी लिस्ट जारी की है कि एक मिनट में इंटरनेट पर क्या-क्या होता है?



One Minute on the Internet What It Means to You all you need to know
whatsapp - फोटो : whatsapp

WhatsApp
एक मिनट में व्हाट्सएप पर 4.1 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं। व्हाट्सएप सबसे ज्यादा व्यस्त नए साल की शाम को होता है। इसी साल व्हाट्सएप ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं। हैरान करने वाली यह है कि 100 अरब में से 20 अरब मैसेज केवल भारत से भेजे गए हैं। बता दें कि व्हाट्सएप के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा मैसेज भेजे जाना का रिकॉर्ड बन गया है।

One Minute on the Internet What It Means to You all you need to know
यूट्यूब

YouTube
यूट्यूब के बारे में आपको बताने की जरूरत तो नहीं है, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यूट्यूब पर एक मिनट में 45 लाख वीडियो देखे जाते हैं। इसके अलावा लोग गाने सुनने के लिए भी अभी भी यूट्यूब का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जबकि अब कई सारे म्यूजिक एप मार्केट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
One Minute on the Internet What It Means to You all you need to know
गूगल सर्च - फोटो : Social media

Google
गूगल का सर्च इंजन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है, क्योंकि आजतक कोई ऐसा सर्च इंजन पैदा नहीं हुआ जिसने गूगल को पीछे छोड़ दिया है। गूगल का सर्वर शायद ही कभी क्रैश होता है। गूगल पर एक मिनट में 38 लाख सर्च किए जाते हैं।

विज्ञापन
One Minute on the Internet What It Means to You all you need to know
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय

Facebook
फेसबुक पर हर मिनट 10 लाख लोग लॉगइन करते हैं। अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि एक मिनट में 10 लाख लोगों को संभालने के लिए कितने बड़े सर्वर की जरूरत होती होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed