{"_id":"5e2ab3898ebc3e4afb378c8e","slug":"tata-sky-hd-set-top-box-price-cut-in-india-by-rs-100-now-priced-at-rs-1399","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Sky HD सेटटॉप बॉक्स फिर हुआ सस्ता, जानें नया ऑफर और कीमत","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tata Sky HD सेटटॉप बॉक्स फिर हुआ सस्ता, जानें नया ऑफर और कीमत
डायरेक्ट टू होम सेवा प्रदाता कंपनी Tata Sky ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सेटटॉप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है। टाटा स्काई ने इस बार भी अपने एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत कम की है। आइए जानते हैं विस्तार से...
2 of 7
tata sky hd
- फोटो : tata sky
टाटा स्काई का एचडी (हाई डेफिनेशन) सेटटॉप बॉक्स अब सिर्फ 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले इसकी कीमत 1,499 रुपये थी। वहीं टाटा स्काई के एसडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत भी 1,399 रुपये है। ऐसे में कंपनी ने अपने एचडी सेटटॉप बॉक्स की कीमत में 100 रुपये की कटौती की है।
3 of 7
tata sky
- फोटो : tata sky
कीमत में कटौती की जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दे दी गई है। हालांकि यह सिर्फ सेटटॉप बॉक्स की कीमत है। इंस्टॉलेशन के लिए ग्राहकों को अलग से पैसे देने होंगे। इस कटौती के बाद टाटा स्काई डीटीएच के मार्केट में मजबूत पकड़ बनाने में टाटा स्काई को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tata sky
- फोटो : tata sky
वहीं एयरटेल डिजिटल टीवी की बात करें तो इसका एचडी सेटटॉप बॉक्स 1,300 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में कीमत के मामले में टाटा स्काई का मुकाबला एयरटेल डिजिटल टीवी से तो नहीं है। इसमें भी इंस्टॉलेशन के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
tata sky binge
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कुछ दिन पहले ही टाटा स्काई ने अपनी नई सर्विस Tata Sky Binge+ को भारत में पेश कर दिया है। Tata Sky Binge+ एक एंड्रॉयड सेटटॉप बॉक्स है। टाटा स्काई बिंज प्लस में एंड्रॉयड का सपोर्ट होने के कारण यूजर्स इस सेटटॉप बॉक्स के जरिए सैटेलाइट चैनल और ओटीटी एप्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स देखने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।