फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके पास भी आया है ‘इनकम टैक्स’ का यह SMS, कर सकता है बर्बाद

Fri, 14 Dec 2018 01:11 PM IST
टेक डेस्क
टेक डेस्क Updated Fri, 14 Dec 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

आजकल एक मैसेज लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहा है। ‘इनकम टैक्स’ विभाग से तरफ से आ रहे इस एसएमएस मैसेज में दिए लिंक को बिल्कुल भी न खोलें, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो आपकी सारी डिटेल्स हैकर के पास चली जाएंगी और मिनटों में आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा। इनकम टैक्स विभाग ने इसे फ्रॉड बताते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है।

SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

मैसेज में रिफंड का वायदा
इनकम टैक्स ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एसएमएस के जरिए लोगों को कुछ ऐसे मैसेज आ रहे हैं, जिसमें टैक्स रिटर्न को रिफंड करने का वायदा किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग अकाउंट में जिन लोगों के फोन नंबर रजिस्टर्ड हैं उन्हीं यूजर्स को ये मैसेज आ रहे हैं और बकायदा मैसेज के ऊपर रजिस्टर्ड यूजर का नाम भी लिखा है।
 
SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

विभाग ने लिखा ईमेल
इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे एसएमएस मैसेज से सावधान रहने को कहा है और विभाग सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को ईमेल भेजकर सचेत भी कर रहा है। लोग इस मैसेज को देख कर इसलिए कन्फ्यूज हो रहे हैं कि उसमें उऩका नाम भी बिल्कुल सही लिखा है, जिससे उन्हें लग रहा है कि यह वाकई इनकम टैक्स विभाग से आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

क्या लिखा है मैसेज में
इस मैसेज में लिखा है कि “Dear Karthik S, IncomeTax requires you to click the link below to submit a formal request for the remittance of your  unclaimed overdue tax-refund on Rs 34,251.”  मैसेज के नीचे बिटली का एक लिंक भी दिया गया है।
 
विज्ञापन
SMS Phishing attackers are send Fraud sms for income tax department about tax refund
Income tax Fraud, ITR, SMS Fraud, phishing attacks

क्या होता है लिंक पर क्लिक करने पर
जब यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है, तो यह लिंक एक पेज पर ले जाता है, जिसमें यूजर से टैक्स रिफंड डिटेल्स पूरी करने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड की डिटेल भरने के लिए कहा जाता है। आयकर विभाग ने कहा है कि इनकम टैक्स विभाग की तरफ से ऐसे कोई मैसेज नहीं भेजे जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed