फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iPhone पर चला दिया एंड्रॉयड 10, आप भी कर सकते हैं डाउनलोड

Sat, 07 Mar 2020 12:42 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Project Sandcastle Allow you to use Android iPhone, all you need to know is here
Android for the iPhone - फोटो : projectsandcastle.org

एपल का आईफोन अपने आईओएस के लिए जाना जाता है लेकिन यदि आपसे यह कहा जाए कि आईफोन में भी एंड्रॉयड इस्तेमाल किया जा सकता है तो आप शायद ही यकीन करेंगे लेकिन यह सच है कि अब आप अपने आईफोन में भी एंड्रॉयड इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Project Sandcastle Allow you to use Android iPhone, all you need to know is here
David Wang Corellium - फोटो : LinkedIn

आप से कई लोग डेविड वांग को जानते होंगे और यदि नहीं जानते तो आपके बता दें कि डेविड वांग ने आईफोन 3जी पर गूगल का एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया था, वहीं अब वांग की साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप कोरेलियम और टीम ने आईफोन 7 पर एंड्रॉयड 10 को इंस्टॉल करके दुनिया को चौंका दिया है। डेविड वांग ने इस प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट सैंडकास्टल नाम दिया है।

Project Sandcastle Allow you to use Android iPhone, all you need to know is here
Android for the iPhone - फोटो : forbes

डेविड वांग ने यूजर्स को भी अपने आईफोन 7 में एंड्रॉयड 10 को इंस्टॉल करने का विकल्प दिया है, हालांकि आईफोन पर एंड्रॉयड 10 का वर्जन सिर्फ आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर भी काम करेगा। आईफोन के लिए तैयार किया गया एंड्रॉयड 10 ऑडियो, ब्लूटूथ, कैमरा और सेलुलर के लिए काम नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Project Sandcastle Allow you to use Android iPhone, all you need to know is here
Android for the iPhone - फोटो : projectsandcastle.org

यह सिर्फ स्टोरेज के बारे में जानकारी दे रहा है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के तहत आप गूगल प्ले-स्टोर से कोई एप अपने आईफोन में डाउनलोड भी नहीं कर सकते।  यदि आप अपने आईफोन 7 सीरीज में एंड्रॉयड इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप ProjectSandcastle.org पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Project Sandcastle Allow you to use Android iPhone, all you need to know is here
apple - फोटो : apple

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल एपल ने कॉपीराइट को लेकर वांग के स्टार्टअप कोरेलियम पर मुकदमा भी किया था। एपल ने अपने मुकदमे कोरेलियम पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने और सिक्योरिटी और टेस्टिंग के लिए आईफोन का सॉफ्टवेयर बनाने का आरोप लगाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed