फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme के इन स्मार्टफोन्स में अब जल्द मिलेगा Android 9 Pie, ColorOS 6.0 भी होगा रोल आउट

Sun, 12 May 2019 10:10 AM IST
Bani Kalra टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 12 May 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Realme Announces Android Pie beta update for Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1
Realme

अगर आपके पास Realme के स्मार्टफोन्स हैं तो यह खबर आपके काम की है। Realme अपने पिछले साल लांच हुए स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie बीटा का अपडेट अगले हफ्ते से जारी करने वाली है। जबकि हाल ही में लांच हुए Realme 3 Pro के लिए Android Q बीटा अपडेट की भी घोषणा कर दी गई है। लेकिन ध्यान रहे Android Q बीटा अपडेट होने के बाद यह फोन गूगल कैमरा ऐप फीचर सपोर्ट नहीं करेगा।


 

 

Android Pie और ColorOS 6.0 होगा रोल आउट

Realme Announces Android Pie beta update for Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1
Realme 2
एक रिपोर्ट के मुताबिक जो यूजर्स Android Pie और ColorOS 6.0 की अपडेट की जानकारी मांग कर रहे थे उन्हें कंपनी ने बताया कि 15 मई को Realme 2 Pro में Android 9 Pie का बीटा और ColorOS 6.0 अपडेट रोल आउट किया जाएगा। इतना ही नहीं Realme 1 और Realme U1 के लिए भी ये अपडेट रोल आउट किए जाएंगे। जबकि Realme 2 और Realme C1 के लिए अपडेट 15 जून से जारी होंगे
 

 

टच बूस्ट और फ्रेम बूस्ट फीचर्स

Realme Announces Android Pie beta update for Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1
REALME C1 2019
Android 9 Pie के बीटा और ColorOS 6.0 के नए अपडेट में Hyber Boost 2.0 मिलेगा। लेकिन यह सुविधा Realme 2, Realme C1 और Realme C2 जैसे स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगी। Hyber Boost 2.0 में टच बूस्ट और फ्रेम बूस्ट जैसी खूबियों को शामिल किया जायेगा, इससे फोन्स की परफॉरमेंस और डिस्प्ले काफी बढ़िया हो जायेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed