इस समय भारत के टेलीकॉम सेक्टर में किफायती डाटा प्लान को लेकर सभी कंपनियों के बीच जंग चल रही हैं। वहीं, रिलायंस जियो (Relaince Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) ने उपभोक्ताओं के लिए एक से बढ़कर एक प्लान मार्केट में उतारे हैं। यूजर्स को इन रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डाटा की सुविधा मिल रही हैं। आज हम आपके लिए कई कंपनियों के रिचार्ज पैक लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोजाना 3 जीबी डाटा मिलेगा।
यूजर्स के लिए कमाल की खबर, इन कंपनियों के प्लान में मिलेगा 3 जीबी डाटा प्रतिदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Reliance Jio का रिचार्ज प्लान
जियो ने अपने उपभोक्ताओं को ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा दी गई है। साथ ही यूजर्स जियो एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा 50 रुपये के भुगतान पर 656 आईयूसी मिनट भी दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Airtel का रिचार्ज प्लान
एयरटेल ने भी यूजर्स के लिए 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भारतीय बाजार में उतारा है। ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और एसएमएस की सुविधा दी गई हैं। इसके अलावा उपभोक्ता एयरटेल विंक और एक्सट्रीम की सेवाओं को मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
Vodafone का रिचार्ज प्लान
कंपनी के उपभोक्ताओं को 569 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 3 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही उन्हें अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 84 दिनों की है। ग्राहक इस प्लान के तहत वोडाफोन प्ले एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL का रिचार्ज प्लान
बीएसएनएल ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए 187 रुपये के प्लान को टेलीकॉम मार्केट में उतारा है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में 250 मिनट और प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा।