फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोते समय निगल गया AirPods, शौच के दौरान चालू हालत में निकला बाहर, देखें वीडियो

Sat, 04 May 2019 03:43 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 04 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Taiwanese Man swallows AirPod while sleeping and poops it out next day
Taiwanese Man swallows AirPod

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उसके प्रोडक्ट्स काफी मजबूत और टिकाऊ होते हैं। एपल ने अपने एयरपॉड्स की लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि ये वाटरप्रूफ हैं और एक घटना में यह साबित भी हो गया है कि एपल के एयरपॉड्स वाकई वाटरप्रूफ हैं।

Taiwanese Man swallows AirPod while sleeping and poops it out next day
Taiwanese Man swallows AirPod

भले ही यकीन करना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि एक शख्स एपल का एयरपॉड निगल गया था लेकिन जब सुबह उसके पेट से वह निकला तो वह सही सलामत है और काम भी कर रहा है। यह घटना ताइवान की है जहां के एक युवक का दावा है कि वह रात को एयरपॉड में गाना सुन रहा था लेकिन सोते समय उसे निकालना भूल गया।

Taiwanese Man swallows AirPod while sleeping and poops it out next day
apple find my iphone

सुबह उठा तो एक एयरपॉड नहीं मिला। उसने उसे हर जगह ढूंढ़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसे हैरानी तब हुई जब उसे पता चला कि उसके पेट से ही आवाज आ रही है और एक एयरपॉड उसके पेट में ही है। युवक का नाम बेन सू है। बेन ने आईफोन ट्रैकिंग फीचर का इस्तेमाल कर एयरपॉड का पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taiwanese Man swallows AirPod while sleeping and poops it out next day
Taiwanese Man swallows AirPod

बेन ने बताया कि निगलने के बाद उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सुबह में वह काउसियंग यूनाइडेट हॉस्पिटल गया, जहां डॉक्टर्स ने कहा कि एयरपॉड उसके पाचन तंत्र तक पहुंच गया और यदि यह शौच के रास्ते से बाहर नहीं आता है तो ऑपरेशन करना पड़ेगा। अगली स्लाइड में देखें वीडियो

विज्ञापन

हालांकि युवक सौभाग्यशाली रहा कि शौच के दौरान एयरपॉड बाहर आ गया। युवक ने बताया कि एयरपॉड अभी भी सही सलामत काम कर रहा है और उसमें 41 प्रतिशत बैटरी बची है। बता दें कि एपल का यह एयरपॉड वायरलेस है और इसमें लिथियम बैटरी लगी है। यदि बैटरी किसी कारणवश लीक कर जाती तो खतरा हो सकता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed