फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब पोस्टपेड टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां, छह करोड़ यूजर्स पर पड़ेगा असर

Tue, 03 Dec 2019 07:42 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 03 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tariff plan hike Telecom may soon hike prices for postpaid plans price to enhance revenues
postpaid plan - फोटो : amar ujala

प्रीपेड उपभोक्ताओं का मोबाइल खर्च डेढ़ गुना तक बढ़ाने के बाद दूरसंचार कंपनियों की निगाह पोस्टपेड ग्राहकों पर है। क्षेत्र के विश्लेषकों का कहना है कि वोडाफोन आइडिया और एयरटेल आने वाले कुछ दिनों में पोस्टपेड प्लान की दरें बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं। कंपनियों के कुल राजस्व में पोस्टपेड उपभोक्ताओं की भागीदारी करीब 25 फीसदी है।

Tariff plan hike Telecom may soon hike prices for postpaid plans price to enhance revenues
Airtel vs Vodafone

वैश्विक रेटिंग एजेंसियों और विश्लेषक फर्मों की साझा रिपोर्ट के अनुसार, 3 दिसंबर से वोडा आइडिया और एयरटेल के प्रीपेड प्लान की दरें 15 से 50 फीसदी तक बढ़ गई हैं। इससे भारी घाटे और बकाए के बोझ तले दबी कंपनियों को कुछ राहत मिलेगी लेकिन कमाई में ज्यादा इजाफा करने के लिए पोस्टपेड प्लान भी महंगे हो सकते हैं। वित्तीय सेवा कंपनी एमके ग्लोबल का कहना है कि अगले कुछ दिनों में ही एयरटेल और वोडाफोन इंडिया लिमिटेड पोस्टपेड प्लान के टैरिफ चार्ज में बदलाव का एलान कर सकती हैं। 

Tariff plan hike Telecom may soon hike prices for postpaid plans price to enhance revenues
axis capital - फोटो : social media

एक्सिस कैपिटल ने कहा कि प्रीपेड प्लान पर टैरिफ बढ़ाने से इन कंपनियों की प्रति यूजर औसत कमाई 25 से 30 फीसदी बढ़ाने का अनुमान है, जिससे एयरटेल का राजस्व करीब 9,500 करोड़ और वोडा का 8,500 करोड़ रुपये बढ़ सकता है। फिर भी कंपनियों को स्पेक्ट्रम बकाया चुकाने के लिए और राशि की जरूरत होगी, जो वे पोस्टपेड ग्राहकों से वसूल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tariff plan hike Telecom may soon hike prices for postpaid plans price to enhance revenues
Airtel, Jio, Vodafone and Idea

कंपनियों पर रहेगा सुविधाएं देने का दबाव
एमके ग्लोबल ने कहा है कि टैरिफ महंगा करने के साथ दूरसंचार कंपनियों पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ गया है। अगर टैरिफ महंगे होने के बाद भी डाटा खपत में कमी नहीं आती है, तो कंपनियों की गुणवत्ता वाली सेवा और प्लान में दी जा रही सुविधाएं ही ग्राहकों को रोके रखने में काम आएंगी। 3 दिसंबर से वोडा आइडिया और एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक को कम से कम 49 रुपये का वैलिडिटी रिचार्ज कराना जरूरी होगी। तभी वह कॉल व इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेगा।

विज्ञापन
Tariff plan hike Telecom may soon hike prices for postpaid plans price to enhance revenues
goldman sachs

तीन साल में 95 फीसदी सस्ता हो गया था डाटा
वैश्विक निवेश सलाहकार फर्म गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में टैरिफ वार बढ़ने से 2016 में डाटा की दरें लगभग शून्य हो गई थीं। मोबाइल इंटरनेट डाटा की दर 2014 के 269 रुपये प्रति जीबी से घटकर 2014 में 11.78 रुपये प्रति जीबी आ गई थी। अगर वोडा आइडिया अपने टैरिफ में 50 फीसदी बढ़ोतरी कर ज्यादा राजस्व जुटाती भी है, तो उसके लिए 1.17 लाख करोड़ का कर्ज और 44 हजार करोड़ का बकाया चुकाना आसान नहीं होगा। एयरटेल पर भी 34 हजार करोड़ का बकाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed