{"_id":"679f65841ac3e1a01202a883","slug":"tech-myths-that-people-blindly-follow-and-damage-their-smartphones-2025-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Myths: WiFi बंद करने से लंबी चलेगी बैटरी? इन 5 झूठी बातों पर बिल्कुल भी न करें भरोसा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tech Myths: WiFi बंद करने से लंबी चलेगी बैटरी? इन 5 झूठी बातों पर बिल्कुल भी न करें भरोसा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 02 Feb 2025 06:01 PM IST
सार
फोन पानी में गिर जाए तो उसे चावल में रखना चाहिए या रात भर फोन चार्ज में लगा रहा तो बैटरी खराब हो जाएगी। आज हम स्मार्टफोन के बारे में चल रही ऐसी ही कुछ अफवाहों से पर्दा उठाने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्मार्टफोन को लेकर कई तरह की अफवाहें चलती रहती हैं, जिन पर लोग बिना सोचे-समझे यकीन कर लेते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर मौजूद कई तरह की असत्यापित जानकारियों के कारण अफवाह और भी ज्यादा फैलते हैं। अगर आप भी इन भ्रमों को सच मानते हैं, तो सचेत हो जाएं। आइए जानते हैं आपके फोन से जुड़े 5 सबसे आम बातों को जो जिनमें असल में कोई सच्चाई नहीं होती।
WiFi और Bluetooth बंद करने से ज्यादा देर चलती है बैटरी
2 of 6
Android Smartphone
- फोटो : FREEPIK
कई लोग मानते हैं कि फोन की बैटरी बचाने के लिए WiFi और Bluetooth को बंद कर देना चाहिए। हालांकि, एक्सपर्ट्स से अनुसार अगर ये फीचर्स ऑन होते हैं लेकिन उपयोग में नहीं होते, तो वे बैटरी की ज्यादा खपत नहीं करते। असल में, बैटरी बचाने का सबसे कारगर तरीका एयरप्लेन मोड चालू करना हो सकता है, जिससे फोन की पावर खपत कम होती है।
गीले फोन को सुखाने के लिए चावल में रखना
3 of 6
Smartphone Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर फोन पानी में गिर जाए, तो कई लोग उसे सुखाने के लिए चावल में रखने की सलाह देते हैं। लेकिन जानकारों के मुताबिक, यह तरीका नुकसानदायक हो सकता है। चावल के छोटे कण फोन के अंदर जा सकते हैं और उसकी कार्यक्षमता पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसके बजाय, फोन को सूखी और हवादार जगह पर रखकर खुद ही सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट ब्राउजिंग से IP एड्रेस और लोकेशन छिपा सकते हैं
4 of 6
Google
- फोटो : FREEPIK
लोगों की यह धारणा है कि Incognito Mode ऑन करने से उनकी ऑनलाइन पहचान पूरी तरह सुरक्षित हो जाती है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नहीं है। प्राइवेट मोड केवल आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री को सेव होने से रोकता है, लेकिन वेबसाइटें अब भी आपकी जानकारी इकट्ठा कर सकती हैं। अगर आप अपनी असली लोकेशन और IP एड्रेस छिपाना चाहते हैं, तो VPN का इस्तेमाल करगर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
ऐप्स को बंद करने से बैटरी ज्यादा देर तक चलती है
5 of 6
Android Smartphone
- फोटो : FREEPIK
कई स्मार्टफोन यूजर्स यह मानते हैं कि बैकग्राउंड में खुले ऐप्स को बार-बार बंद करने से बैटरी की बचत होती है। लेकिन यह एक गलतफहमी है। जब कोई ऐप बैकग्राउंड में होता है, तो वह आमतौर पर ‘फ्रीज’ मोड में चला जाता है और बैटरी की अधिक खपत नहीं करता। बार-बार ऐप बंद करने और दोबारा खोलने से बैटरी पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे फोन की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।