कम हो सकती है iPhone X, iPhone 8 और 8 Plus की कीमत
Apple के नए वायरलेस के पेटेंट समेत जानें इस सप्ताह की टेक्नोलॉजी की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 करोड़ डाउनलोड होने वाला भारत का पहला पेमेंट ऐप बना Paytm
पेटीएम गूगल प्ले-स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला भारत का पहला पेमेंट ऐप बन गया है। प्ले-स्टोर से पेटीएम को 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। पेटीएम के यूजर्स की संख्या में यह इजाफा BHIM UPI सपोर्ट मिलने के बाद मिला है।
वोडाफोन जनवरी से ला रही 4G VoLTE सर्विस, जियो को मिलेगी टक्कर
टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन इंडिया ने जनवरी से वॉयस ओवर एलटीई (वोल्टी) 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी के एमडी और सीईओ सुनील सूद ने एक बयान में कहा है कि वोल्टी शुरू होने से ग्राहकों को एचडी क्वालिटी का अनुभव मिलेगा और इसके साथ ही वे अन्य कई तरह की सेवाएं ले सकेंगे।
Apple ला रहा है अनोखा वायरलेस चार्जर, एक साथ चार्ज होंगे कई iPhones
वनप्लस, सैमसंग और एप्पल जैसी कंपनियां अपने फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दे रही है, लेकिन अभी तक वास्तव में कोई वायरलेस चार्जर बाजार में आया नहीं है। अब एप्पल 2018 में एक असली और शानदार वायरलेस चार्जर से धमाका करने की तैयारी में है।
लॉन्च हुआ देश का पहला बिटकॉइन ऐप प्लूटो एक्सचेंज
Pluto Exchange ऐप भारत में लॉन्च हो गया है। यह देश का पहला बिटकॉइन ऐप है। इसके जरिए लोग आसानी से वर्चुअल करेंसी का लेनदेन मोबाइल से आसानी से हो सकेगा। बड़ी बात यह है कि इसके जरिए आप मोबाइल नंबर के इस्तेमाल से बिटकॉइन खरीद और बेच सकेंगे।