{"_id":"5c178c79bdec22569f266ca4","slug":"telecom-companies-earn-from-missed-calls-all-you-need-to-know-about-mobile-termination-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस्ड कॉल से भी होती है टेलीकॉम कंपनियों की कमाई, एक कॉल पर मिलते हैं इतने पैसे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
मिस्ड कॉल से भी होती है टेलीकॉम कंपनियों की कमाई, एक कॉल पर मिलते हैं इतने पैसे
आपने किसी ना किसी को कभी मिस्ड कॉल तो किया ही होगा। कई लोग मिस्ड कॉल से अपना काम चला लेते हैं, हालांकि जियो के आने के बाद सभी कंपनियों ने अनलमिटेड कॉलिंग वाले प्लान जारी किए हैं। इस समय मोबाइल यूजर्स की संख्या 1 अरब से भी ज्यादा हो गई है। इनमें से अधिकतर मोबाइल यूजर्स ग्रामीण इलाके के हैं जो शहर में रह रहे अपने परिजनों से मिस्ड कॉल करके ही बात करते हैं और ऐसे लोगों के पास अभी फीचर फोन है। ऐसे में इन्हें अनलिमिटेड पैक का फायदा नहीं मिल रहा है। आप में से कम ही लोग होंगे जिन्हें पता होगा कि मिस्ड कॉल से भी टेलीकॉम कंपनियों की कमाई होती है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
2 of 6
airtel vs vodafone vs idea vs bsnl
आपने (MTC) का नाम शायद ही सुना होगा। इसका पूरा नाम मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज होता है। यानि वह चार्ज जो एक कंपनी अपने नेटवर्क पर आने वाली दूसरी कंपनियों के इनकमिंग कॉल्स के लिए लेती हैं। टेलीकॉम कंपनियों को दूसरे ऑपरेटर के नेटवर्क से आने वाली हर इनकमिंग कॉल पर टर्मिनेशन या इंटरकनेक्शन चार्ज मिलता है।
3 of 6
AIRtel
उदाहरण के लिए यदि आपके पास एयरटेल का सिम कार्ड है और वोडाफोन के नंबर से आपके नंबर पर फोन आ रहा है तो इस कॉल के बदले वोडाफोन एयरटेल को पैसा देगा क्योंकि वोडाफोन के कॉल को एयरटेल ने अपने नेटवर्क पर पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
trai
फिलहाल ट्राई ने देश में कॉल के लिए 6 पैसे और अंतरराष्ट्रीय कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट का चार्ज तय कर रखा है, वहीं 2020 तक इसे खत्म करने का भी प्रस्ताव है। इससे पहले हर इनकमिंग कॉल पर 14 पैसे चार्ज लगता था।
विज्ञापन
5 of 6
TRAI
एक रिपोर्ट की मानें तो देश के तमाम टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपने 50 फीसदी नेटवर्क देश के ग्रामिण इलाकों में स्थापित किए हैं और इनमें से 40 फीसदी नेटवर्क से टेलीकॉम कंपनियों की कमाई ना के बराबर होती है। अब सवाल उठता है कि अगर कंपनियों को घाटा हो रहा है तो वे इस पर खर्च क्यों कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण एमटीसी ही है जिससे कंपनियों की कमाई होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।