फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 डिवाइस से साधारण घर को बनाएं Smart Home, पंखा से लेकर बल्ब तक फोन से होंगे कंट्रोल

Fri, 14 Feb 2020 06:32 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 14 Feb 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
The best smart home devices for 2020 including smart home controller
SMART HOME - फोटो : amar ujala

स्मार्टफोन के बाद आप स्मार्ट कार और स्मार्ट होम का ट्रेंड चल रहा है। एक जमाने में जहां कैसेट रील से टेप रिकॉर्डर में गाने बजते थे, वहीं अब स्मार्ट स्पीकर आ गए हैं जिन्हें इस्तेमाल ना करने के लिए ना किसी तार की जरूरत है और ना ही किसी कैसेट की। गैजेट के साथ-साथ स्मार्ट होम का भी जमाना आ रहा है तो चलिए आज हम आपको 5 ऐसे प्रोडक्ट के बारे में बताते हैं जिनसे आप अपने साधारण घर को भी स्मार्ट होम (स्मार्ट घर) बना सकते हैं।


 

The best smart home devices for 2020 including smart home controller
Hogar Home controller - फोटो : hogar

Hogar Home controller
होगर होम कंट्रोलर प्रो को आप अपने घर में मौजूद किसी भी प्लग में लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कंट्रोलर से आप 232 स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं, वहीं बिना टच किए। कंट्रोलर की वायरलेस रेंज 200 मीटर तक है। आमतौर पर यह एक बिजली बोर्ड है। एक उदाहरण से समझें तो आप अपने घर के बिजली बोर्ड की जगह होगर के इस कंट्रोलर को लगा सकते हैं। उसके बाद एक एप के जरिए ही आप पंखा, टीवी, बल्ब आदि को ऑफ और ऑन कर सकेंगे, हालांकि इसके लिए आपको वाई-फाई, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बल्ब की जरूरत होगी। इसके अलावा कंपनी स्मार्ट होम के लिए एक पूरा सेटअप भी ऑफर करती है जिसमें अमेजन एलेक्सा स्पीकर, स्मार्ट स्विच, स्मार्ट प्लग जैसे प्रोडक्ट मिलते हैं।
 

The best smart home devices for 2020 including smart home controller
Crabtree  - फोटो : Crabtree 

Crabtree 
क्रैबट्री के Smart Plug को आप किसी भी साधारण प्लग से कनेक्ट करते हैं। इसके बाद इसे वाई-फाई से कनेक्ट करना है। एक बार कनेक्ट हो जाने के बाद आप इस प्लग को आप मोबाइल से एक एप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें वॉयस कंट्रोल भी है। उदाहरण के तौर यदि इस प्लग में आपका फोन चार्ज हो रहा है आप उसे ऑफ करना चाहते हैं तो आप मोबाइल से ही प्लग को स्विच ऑफ कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
The best smart home devices for 2020 including smart home controller
Home Controller Mini - फोटो : hogar

Home Controller Mini
होगर के इस होम कंट्रोलर मिनी की खासियत है कि आप इसे किसी भी यूएसबी पोर्ट में कनेक्ट करके इसकी मदद से स्मार्ट होम डिवाइस जैसे स्मार्ट फैन, स्मार्ट ब्लब आदि को कंट्रोल कर सकते हैं। इसे पावरबैंक में प्लग करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
The best smart home devices for 2020 including smart home controller
amazon alexa

Amazon Alexa
अमेजन एलेक्सा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। स्मार्ट स्पीकर के साथ यह भी एक स्मार्ट होम डिवाइस है। एलेक्सा सिर्फ एक वॉयस कमांड पर आपके घर के स्मार्ट फैन, स्मार्ट ब्लब और स्मार्ट टीवी को बंद और चालू कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed