सब्सक्राइब करें

Alert: कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्टफोन? इन संकेतों से तुरंत करें पहचान और जानें बचाव का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 20 Jun 2026 07:08 AM IST
सार

Smartphone Virus Signs: आजकल शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके पास स्मार्टफोन न हो। बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और निजी बातचीत तक, लगभग हर जरूरी काम फोन से होता है। ऐसे में अगर फोन में वायरस या मालवेयर घुस जाए, तो यह आपकी डिवाइस के साथ-साथ निजी डेटा के लिए भी खतरा बन सकता है। आइए जानते हैं वे संकेत, जिनसे पता चल सकता है कि आपका फोन वायरस की चपेट में है, और इससे बचने के आसान तरीके।
 

विज्ञापन
These Warning Signs Mean Your Phone Hacked, Check Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Mobile Virus Alert: आज के समय में स्मार्टफोन हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी यूजर्स को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कई बार तो फोन में वायरस या मालवेयर घुस जाता है और हमें इसकी जानकारी भी नहीं होती। हालांकि, ऐसा होने पर स्मार्टफोन कुछ चेतावनी संकेत (Red Flags) देने लगता है। अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो निजी जानकारी, सोशल मीडिया अकाउंट और बैंकिंग डिटेल्स को बड़े नुकसान से बचाया जा सकता है।
These Warning Signs Mean Your Phone Hacked, Check Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
बिना आपकी जानकारी के कॉल और मैसेज जाना
  • अगर आपके फोन से ऐसे कॉल या मैसेज जा रहे हैं जिन्हें आपने नहीं भेजा, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें।
  • कई बार मालवेयर या वायरस फोन का इस्तेमाल स्पैम मैसेज भेजने या संदिग्ध कॉल करने के लिए करते हैं।
  • ऐसी स्थिति में कॉल लॉग और सेंट मैसेज सेक्शन जरूर चेक करें। अगर वहां ऐसी कोई चीज दिखें जो आपने नहीं की हैं, तो फोन की सुरक्षा की जांच करना जरूरी हो जाता है।
These Warning Signs Mean Your Phone Hacked, Check Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन में दिखे अनजान एप तो हो जाएं सावधान
  • वायरस का एक आम संकेत यह भी है कि फोन में ऐसी एप्स दिखाई देने लगती हैं, जिन्हें आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया।
  • कुछ मालवेयर यूजर की जानकारी या अनुमति के बिना अतिरिक्त एप्स इंस्टॉल कर सकते हैं।
  • इसलिए अगर आपको भी अपने फोन में ऐसा कोई एप नजर आता है, तो उसकी तुरंत जांच करें और जरूरत न हो, तो हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Warning Signs Mean Your Phone Hacked, Check Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
बार-बार आने वाले पॉप-अप्स खतरे की घंटी
  • अगर फोन इस्तेमाल करते समय अचानक लगातार विज्ञापन या पॉप-अप्स दिखाई देने लगें, तो यह एडवेयर संक्रमण का संकेत हो सकता है।
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे पॉप-अप्स पर क्लिक करने से बचें क्योंकि इनमें फिशिंग लिंक या हानिकारक फाइलें छिपी हो सकती हैं। संबंधित एप की पहचान कर उसे हटाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
These Warning Signs Mean Your Phone Hacked, Check Before Late
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
फोन का गर्म होना और बैटरी जल्दी खत्म होना
  • आजकल गर्मी में थोड़ी देर में फोन चलाने पर वह गर्म महसूस होने लगते हैं, लेकिन अगर आपका फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
  • यह वायरस या बैकग्राउंड में चल रहे मालवेयर लगातार सिस्टम संसाधनों का उपयोग करते हैं। इसका असर फोन की बैटरी और तापमान पर साफ दिखाई देता है।
  • अगर आपका फोन सामान्य उपयोग में भी जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगे या बैटरी तेजी से खत्म होने लगे, तो यह भी संभावित संक्रमण का संकेत हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed