अप्रैल महीने की शुरुआत होने में बस चंद दिन बाकी हैं लेकिन यह अप्रैल आपको रुलाने वाला है। अप्रैल 2021 की शुरुआत से ही आपके जेब पर डाका पड़ने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका एलान फरवरी महीने में बजट के दौरान कर दिया था। आम बजट 2021 में सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों और चार्जर के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है जिसका सीधा असर देश की आम जनता पड़ एक अप्रैल से पड़ने जा रहा है। सरकार के इस फैसले से मोबाइल फोन के साथ चार्जर, केबल जैसे कई गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट महंगे होंगे। प्रभावी दरें 1 अप्रैल 2021 से लागू होने जा रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क कितना बढ़ाया गया है और कितनी कीमतें बढ़ सकती हैं।
अप्रैल 2021: मोबाइल से लेकर चार्जर, सोलर लैंप और टीवी तक होंगे महंगे, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बजट 2021 में जिन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाया है उनमें पहला नाम तार का (सभी तरह के तार, केबल) का है। इस पर आयात शुल्क फिलहाल 7.5 फीसदी है जिसे 10 फीसदी कर दिया गया है यानी एक अप्रैल से तार की कीमतों में 2.5 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।
सरकार ने बजट 2021 में चार्जर, एडाप्टर और केबल जैसे प्रोडक्ट पर आयात शुल्क 2.5 फीसदी कर दिया है जो कि फिलहाल शून्य है। वहीं चार्जर में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर यह शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में 1 अप्रैल 2021 से चार्जर, केबस, एडाप्टर और यूएसबी एसेसरीज की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है।
हाई एंड और फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है क्योंकि कनेक्टर और कैमरा सेटअप में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) पर आयात शुल्क 15 फीसदी तक कर दिया गया है। ऐसे में बढ़िया कैमरा और टाइप-सी पोर्ट वाले फोन महंगे होंगे।
फोन रिपेयरिंग
कैमरा, कनेक्टर और अन्य पार्ट्स के महंगे होने पर फोन की रिपेयरिंग भी महंगी हो जाएगी। लिथियम आयन बैटरी पर भी आयात शुल्क बढ़ाया गया है। ऐसे में बैटरी बदलवाना भी महंगा ही होगा। फोन की सर्किट, कैमरा सेटअप, चार्जिंग पोर्ट पर आयात शुल्क 2.5 फीसदी और चार्जर, चार्जर के पार्ट्स पर 15 फीसदी लगेगा। बैटरी की बात करें तो इस पर फिलहाल कोई आयात शुल्क नहीं लगता है लेकिन अब लिथियम आयन बैटरी या बैटरी के पैक के इनपुट या कच्चे लिथियम आयन प्रोडक्ट पर 2.5 फीसदी का आयात शुल्क लगेगा।