फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: खुद का क्यूआर कोड कैसे बनाएं? दुकानदारों के लिए यह जानना जरूरी

Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day how to make own qr code know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सरकार लगातार डिजिटल भुगतान पर जोर दे रही है। कैशलेस लेनदेन को प्रोत्साहित किया जा रहा है और डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको कहीं भी कैश लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए और आप आराम से कहीं भी किसी को भी झट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आजकल तो लोग क्यूआर कोड के इस्तेमाल से आसानी से पैसे भेज देते हैं। क्यूआर कोड अक्सर छोटी-बड़ी दुकानों में देखने को मिल जाते हैं। इससे पेमेंट करना सुरक्षित भी माना जाता है। कुछ साल पहले तक क्यूआर कोड के बारे में बहुत कम ही लोगों को जानकारी होती थी, लेकिन अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए इसका इस्तेमाल ही लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप दुकानदार हैं तो चाहें तो खुद का भी क्यूआर कोड बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है? 

Tip of the day how to make own qr code know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि क्यूआर कोड आखिर होता क्या है और यह कैसे काम करता है? दरअसल, इसका फुल फॉर्म होता है क्विक रिस्पांस कोड। किसी खास तरह की जानकारी को सांकेतिक शब्दों में बदलने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। 

Tip of the day how to make own qr code know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप दुकानदार हैं तो क्यूआर कोड जनरेट करने के लिए सबसे पहले तो आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए। अगर है तो उसे भीम एप से लिंक कर लें और अपना यूनिक भारत क्यूआर कोड आसानी से जेनरेट कर लें। इसके बाद उसे प्रिंट करके दुकान की दीवार पर या किसी भी जगह पर चिपका दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day how to make own qr code know the process
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप ग्राहक हैं तो क्यूआर कोड की मदद से पेमेंट करने के लिए आपको अपने फोन में अपना बैंक एप या भीम एप इंस्टॉल करना होगा। किसी भी दुकान पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने के लिए एप को खोलना होगा और ऊपर बने स्कैनर से कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद आसानी से पेमेंट कर दीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed