फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 दिसंबर से लागू होगा मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी का नया नियम, सिर्फ दो दिन में पूरा होगा काम

Sat, 09 Nov 2019 03:31 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 09 Nov 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
TRAI Norms Come Into Effect on December 16 MNP Processing Time to Get Reduced to 2 Days
एमएनपी - फोटो : self

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी (एमएनपी) के नियमों को लेकर नई तारीख की घोषणा की है। एमएनपी के नियमों में सातवां संशोधन पिछले साल दिसंबर में हुआ था जिसे अब 16 दिसंबर 2019 से लागू किया जाएगा। 

TRAI Norms Come Into Effect on December 16 MNP Processing Time to Get Reduced to 2 Days
TRAI

बता दें कि 16 दिसंबर से लागू होने वाला एमएनपी के नियम पर पिछले साल 13 दिसंबर को मुहर लगी थी। नए नियम के मुताबिक एमएनपी के लिए आवेदन देने के दो दिनों के अंदर नया सिम कार्ड मिल जाएगा। वहीं यदि आप एक राज्य से दूसरे राज्य में MNP के लिए आवेदन देते हैं तो इसमें पांच दिनों का वक्त लगेगा।

TRAI Norms Come Into Effect on December 16 MNP Processing Time to Get Reduced to 2 Days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नए नियम को लेकर पहले रिपोर्ट आई थी कि एमएनपी का नया नियम 11 नवंबर से लागू होगा लेकिन इसमें फिर से बदलाव किया गया। एमएनपी के नए नियमों को लागू होने में देरी की वजह इसकी टेस्टिंग बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRAI Norms Come Into Effect on December 16 MNP Processing Time to Get Reduced to 2 Days
trai

दरअसल, ट्राई चाहता है कि नए नियम लागू होने से पहले इसे अच्छी तरह से परख लिया जाए, जिससे लोगों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। ट्राई का कहना है कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स की ओर से तकनीकी परेशानियों के चलते नए नियमों को अभी लागू नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
TRAI Norms Come Into Effect on December 16 MNP Processing Time to Get Reduced to 2 Days
trai

नए नियम से मिलेगा यह फायदा
नए नियम लागू हो जाने के बाद एक टेलीकॉम ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर पर स्विच करने के लिए उपभोक्ता को काफी कम इंतजार करना पड़ेगा। अभी जहां नंबर पोर्ट कराने में सात दिन का समय लगता है, लेकिन नए नियम लागू हो जाने के बाद इसमें मात्र दो दिन का समय लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed