{"_id":"5e41699b8ebc3ee5e86a4f48","slug":"using-smartphone-in-toilet-be-risk-of-getting-rectal-cancer-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज ही बंद कर दें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
टॉयलेट में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज ही बंद कर दें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
smartphone uses in Toilet
- फोटो : news9.co.ke
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यदि आपको भी 24 घंटे स्मार्टफोन पर इस्तेमाल करने की आदत है और साथ ही आप टॉयलेच में भी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। हम आपको इसलिए आगाह कर रहे हैं, क्योंकि स्मार्टफोन की वजह से लखनऊ के रहने वाले एक शख्स रवि मिश्रा को कैंसर हो गया है। दरअसल 27 साल के रवि स्मार्टफोन पर इंटरनेट चलाने और गेम खेलने में इतने व्यस्त रहे कि उन्होंने पांच साल से भी पुराने कब्जियत पर ध्यान नहीं दिया और इस कब्जियत के कारण उन्हें मलाशय का कैंसर हो गया।
2 of 6
constipation
रवि ने अपने एक बयान में कहा, 'मैंने तब तक पेट की जलन और शौच में आ रही परेशानी को अनदेखा किया जब तक कि मल के साथ खून नहीं आने लगा। एंडोस्कोपी और बायोप्सी के बाद, डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे गुदा का कैंसर है।' बता दें कि रवि मिश्रा पेशे से एक कंप्यूटर इंजीनियर हैं।
3 of 6
kgmu
- फोटो : kgmu
वहीं इस मामले पर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स का कहना है कि इस बीमारी से जूझने वाला रवि अकेला नहीं है। पिछले कुछ सालों से 30 से कम उम्र के लोगों में मलाशय या गुदा का कैंसर के मामले सामने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और एनोरेक्टल सर्जरी के विशेषज्ञ डॉक्टर अरशद अहमद ने कहा, 'शौचालय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल शौच से ध्यान हटाता है जिससे कारण पेट साफ नहीं होता और लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। यह कब्ज लंबे समय तक रहने के बाद जीर्ण हो जाता है और मलद्वार से रक्तस्राव का कारण बनता है। यदि यही कब्ज 4-5 वर्षों तक रह जाए तो मलाशय का कैंसर भी हो सकता है।'
विज्ञापन
5 of 6
constipation
उन्होंने बताया कि पांच साल पहले तक एक महीने में करीब 40-45 मरीज आते थे जिन्हें मलाशय में कैंसर की शिकायत थी। इनमें 30 से कम उम्र के मरीजों की संख्या 3-4 रहती थी लेकिन अब 40-45 मरीजों में से 30 से कम उम्र के मलाशय के रोगियों की संख्या 25 पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।