Valentine Special : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ ज्यादा-से-ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। वैलेंटाइन पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के अलावा फोन पर भी बातें करना कई बार जरूरी हो जाता है। तो चलिए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान के बारे मे बताते हैं जिनके जरिए आप अपने वैलेंटाइन के साथ बिना रुकावट के दिल खोलकर अनलमिटेड बातें कर सकेंगे। तो आइए डालते हैं इन प्रीपेड प्लांस पर एक नजर...
Valentine Special : दिल खोलकर करें 'उनसे' बातें, ये हैं बेस्ट अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Airtel का 399 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको विंक म्यूजिक, एक्सट्रीम और फ्री हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।
Vodafone का 249 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डाटा 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको वोडाफोन प्ले और जी5 की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Airtel का 449 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में आपको प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।
Jio का 399 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी आपको अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।