करीब तीन महीने के इंतजार के बाद Windows 11 की रिलीज डेट सामने आ गई है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि Windows 11 को पांच अक्तूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। पांच अक्तूबर से ही वे लोग भी Windows 11 में अपने सिस्टम को अपग्रेड कर सकेंगे जिनके सिस्टम फिलहाल Windows 10 पर काम कर रहे हैं। Windows 11 में इंटरफेस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है, हालांकि अक्तूबर की उपलब्धता के दौरान इसे एंड्रॉयड के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज मार्केटिंग के जेनरल मैनेडर एरोन वूडमैन ने अपने एक बयान में कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि सभी योग्य डिवाइस में 2022 के मध्य तक Windows 11 का अपडेट मिल जाएगा।' नए अपडेट के लिए यूजर्स को सेटिंग में विंडोज अपडेट में जाना होगा।
Windows 11: इस दिन से मिलने लगेगा अपडेट, ऐसे यूजर्स फ्री में कर सकेंगे अपग्रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Windows 11 के साथ डिजाइन, इंटरफेस और स्टार्ट मीनू को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं। विंडोज स्टार्ट साउंड में भी आपको बदलाव देखने को मिलेगा। Windows 11 के साथ वेलकम स्क्रीन के साथ Hi Cortana को हटा दिया गया है और लाइव टाइटल भी आपको नए विंडोज में देखने को नहीं मिलेगा। Windows 11 की डिजाइन के साथ माइक्रोसॉफ्ट की प्लानिंग macOS और Chrome OS को टक्कर देने की है।
नए विंडोज के साथ आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा जिसमें नया साउंड समेत नया इंटरफेस भी शामिल है। विंडोज के कॉर्नर की डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुए iPadOS जैसी है। स्टार्ट मीनू को अब सेंटर में जगह दी गई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब स्टार्ट मीनू लेफ्ट की जगह सेंटर में दिया गया है। एप की प्लेसमेंट काफी हद तक macOS और Chrome OS जैसी है, हालांकि प्लेसमेंट को आप अपने हिसाब से बदल भी सकते हैं। स्टार्ट मीनू में आपको लाइव टाइटल भी देखने को नहीं मिलेगा।
Windows 10 यूजर्स को नए विंडोज का फ्री अपडेट मिलेगा। इसके अलावा इस साल के अंत तक लॉन्च होने वाले सभी कंप्यूटर विंडोज 11 के साथ ही लॉन्च होंगे। पहले एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विंडोज 8.1 के यूजर्स को इसका अपडेट फ्री में मिलेगा। Windows 7 के यूजर्स यदि विंडोज 10 का लाइसेंस खरीदते हैं तो उन्हें कुछ फीचर्स के साथ Windows 11 में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा।
विंडोज 11 में अपग्रेड करने के लिए कम-से-कम 1GHz या इससे अधिक फास्ट स्पीड वाले प्रोसेसर की जरूरत है। इसके अलावा 64 बिट प्रोसेसर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी या इससे अधिक स्टोरेज की जरूरत होगी। साथ ही डिस्प्ले की साइज कम-से-कम 9 इंच होनी चाहिए जिसका रिजॉल्यूशन एचडी हो।