फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वास्तव में आपको वायरलेस चार्जिंग की जरूरत है?

Sat, 17 Aug 2019 12:38 PM IST
प्रदीप पांडे प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 17 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Wireless charger is here but really we need it
wireless charger - फोटो : amar ujala

एपल और सैमसंग जैसी दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां अपने स्मार्टफोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दे रही हैं। सैमसंग ने तो हाल ही में वायरलेस चार्जिंग वाला पावरबैंक भी पेश किया है। एपल, सैमसंग के अलावा हुवावे और शाओमी जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट्स में भी वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। वहीं Mophie और Anker जैसी कंपनियां वायरलेस चार्जर पेश कर रही हैं। वायरलेस चार्जिंग के चक्कर में अधिकतर गैजेट ग्लास बॉडी के साथ लॉन्च हो रहे हैं, क्योंकि ग्लास के जरिए ऊर्जा का स्थानांतरण बिना तार संभव है। वारयरेस चार्जिंग तकनीक के तहत मैग्नेटिक इंडक्शन में इलेक्ट्रिकल करंट के जरिए मैग्नेटिक फिल्ड का निर्माण होता है और इससे वायरलेस ऊर्जा पैदा होती है जो कि आपके फोन और स्मार्टवॉच को चार्ज करती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में हमें वायरलेस चार्जिंग की जरूरत है?

Wireless charger is here but really we need it
Wireless Charger - फोटो : mophie

कितना कारगर है वायरलेस चार्जिंग?
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोफी ( Mophie) के वाइस प्रसिडेंट चार्ली क्वॉन्ग का कहना है कि वायरलेस चार्जर लोग आमतौर पर वहां रखते हैं जहां सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। उदाहरण के तौर पर अधिकतर लोग बेडरूम, कार और ऑफिस में सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। ऐसे में लोग इन्हीं जगहों पर अपना वायरलेस चार्जर रखते हैं ताकि आसानी से बिना प्लग में लगाए फोन को चार्ज किया जा सके। चार्ली के मुताबिक वे एक लंबे वक्त से वायरलेस चार्जर का इंतजार कर रहे था ताकि बिना प्लग में चार्जर लगाए फोन को चार्ज कर सकें।

Wireless charger is here but really we need it
Wireless stand Charger - फोटो : anker

बेडरूम में वायरलेस चार्जर
बेडरूम की बात करें तो यहां आप दो तरह के वायरलेस चार्जर रख सकते हैं। पहला पैड और दूसरा स्टैंड। पैड वायरलेस चार्जर एक डिस्क टाइप का होता है जिसपर आप अपने स्मार्टफोन या वायरलेस सपोर्ट वाली स्मार्टवॉच रखकर चार्ज कर सकते हैं। वहीं स्टैंड चार्जर की बात करें तो यह चार्जर आपके फोन को सीधा रखता है। ऐसे में चार्जिंग के दौरान फोन की स्क्रीन आपकी ओर होती है। वैसे देखा जाए तो स्टैंड वायरलेस चार्जर सुविधाजनक है। दूसरा फायदा यह है कि फोन को चार्जिंग के दौरान ही अलार्म घड़ी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं पैड चार्जर के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि फोन का अलार्म बंद करने के लिए भी आपको उसे चार्जिंग पैड से हटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wireless charger is here but really we need it
Wireless pad Charger - फोटो : apple

ऑफिस में वायरलेस चार्जर
ऑफिस में भी बेडरूम की तरह वायरलेस चार्जिंग पैड और स्टैंड का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन ऑफिस के लिए वायरलेस चार्जिंग फायदे का सौदा नहीं है, क्योंकि ऑफिस में कई तरह के काम होते हैं और कई बार आपको अपनी डेस्क से दूसरे या बॉस के डेस्क तक जाना होता है। ऐसे में आप फोन को अपनी डेस्क पर छोड़कर नहीं जा सकते। इसके साथ यदि ऑफिस में आपको किसी को मैसेज करना है तो आपको फोन को चार्जर से हटाना ही होगा, लेकिन यदि आपने एक तार वाले चार्जर के साथ फोन को चार्ज में लगाया है तो आप आसानी से मैसेज कर सकते हैं और फोन पर बात भी कर सकते हैं। ऐसे में वायरलेस चार्जर ऑफिस के लिए उपयुक्त नहीं है।

विज्ञापन
Wireless charger is here but really we need it
Wireless pad Charger - फोटो : mophie

लिविंग रूम में वायरलेस चार्जर
लिविंग रूम में वायरलेस चार्जर के इस्तेमाल की बात करें तो आप टीवी स्टैंड या गेस्ट के टेबल पर चार्जर रख सकते हैं। ऐसे में जो गेस्ट आपके घर आएंगे वे भी आसानी से अपना फोन या स्मार्टवॉच चार्ज कर सकेंगे, हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के पास वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होगा। तो ऐसे में आप वहां एक चार्जिंग केबल रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed