फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने गूगल में सर्च किया कस्टमर केयर का नंबर, अकाउंट से लाखों रुपये गायब

Tue, 18 Dec 2018 10:57 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 18 Dec 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
Woman searches customer care number on Google loses Rs 1 lakh: All you need to know
google search

कुछ दिन पहले ही हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट के जरिए अवगत कराया था कि गूगल मैप्स के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। अब एक और नया मामला सामने आया है जिसमें गूगल सर्च के जरिए नई दिल्ली की रहने वाली एक महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। आइए जानते हैं कि गूगल सर्च के जरिए लोगों से कैसे धोधाधड़ी हो रही है और इनसे बचने के तरीके क्या-क्या हैं?

Woman searches customer care number on Google loses Rs 1 lakh: All you need to know
google

यह घटना दिल्ली के सीमापुरी की है जहां गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक महिला को इतना महंगा पड़ गया कि उसके खाते से 1 लाख रुपये गायब हो गए। जीं, सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन यही सच है। दरअसल दिल्ली के सीमापुरी की रहने वाली एक महिला के ई-वॉलेट में कोई दिक्कत आ रही थी। इसके बाद महिला ने गूगल में उस कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और यहीं से खेल शुरू हुआ।

Woman searches customer care number on Google loses Rs 1 lakh: All you need to know
हैक

गूगल में कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने पर महिला को एक नंबर मिला। इसके बाद महिला ने इस नंबर पर कॉल किया। इसके बाद महिला ने उस शख्स को कस्टमर केयर समझक अपने डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman searches customer care number on Google loses Rs 1 lakh: All you need to know
Rupee Shimla

इसके बाद जबतक महिला को इस बात का अहसास होता तबतक उसके अकाउंट से 1 लाख रुपये गायब हो गए थे। दरअसल यह नंबर कस्टमर केयर का नहीं, बल्कि धोधाधड़ी करने वाले का था। चोरों ने गूगल सर्च में अपना नंबर एडिट करके डाला था। अब सवाल यह है कि आखिर गूगल सर्च में चोर ने अपना नंबर कैसे डाला और आपको इससे कैसे बचना चाहिए। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Woman searches customer care number on Google loses Rs 1 lakh: All you need to know
bank scame

दरअसल गूगल की एक पॉलिसी है जिसे यूजर जेनेरेटेड कॉन्टेंट पॉलिसी कहा जाता है। इस पॉलिसी के तहत गूगल मैप्स या सर्च पर दी गई जानकारी को कोई भी एडिट कर सकता है। गूगल सर्च में दी गई जानकारियों में मोबाइल नंबर के साथ-साथ एड्रेस भी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed