सब्सक्राइब करें

Digital Lock: आग लगने पर काम करना क्यों बंद कर देते हैं डिजिटल लॉक, सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 24 Jun 2026 01:00 PM IST
सार

Digital Lock Safety: आजकल घरों से लेकर दफ्तरों तक डिजिटल लॉक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। चाबी की जरूरत नहीं, बस फिंगरप्रिंट, पासवर्ड या मोबाइल एप से दरवाजा खुल जाता है, लेकिन क्या यही स्मार्ट टेक्नोलॉजी इमरजेंसी में सबसे बड़ा खतरा बन सकती है? हाल ही में लखनऊ अग्निकांड ने एक बार फिर डिजिटल दरवाजे पर सवाल उठा दिया है। क्या आग लगने पर ये लॉक जाम हो सकते हैं? क्या बिजली या सिस्टम फेल होने पर बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है? आइए समझते हैं डिजिटल लॉक कैसे काम करते हैं, आग जैसी आपात स्थिति में इनके फेल होने की वजह क्या हो सकती है और इन्हें खरीदते समय किन जरूरी सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।
 

विज्ञापन
Your Keyless Smart Lock Turn Into Trap During Fire? Here's You Need Know
डिजिटल लॉक - फोटो : एआई जनरेटेड
आग लगी... डिजिटल दरवाजा जाम हो गया... लोग बाहर नहीं निकल पाए... और कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया। लखनऊ के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में हुए दर्दनाक अग्निकांड की शुरुआती जांच में ऐसा ही चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिना फायर NOC वाली इस इमारत में लगा डिजिटल ऑटो-लॉक सिस्टम आग और बिजली बाधित होने के बाद काम करना बंद कर गया, जिससे अंदर मौजूद  मासूम का बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया। जिसमें 15 मासूम बच्चों की मौत हो गई।




यह कोई पहला मामला नही हैं, जिससे स्मार्ट लॉक पर सवाल उठे हैं। इससे पहले इंदौर में भी एक भीषण आग हादसे में कई लोगों की जान चली गई थी। आग मकान के बाहर लगे चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई और तेजी से पूरे घर में फैल गई। जांच में सामने आया कि मुख्य दरवाजे पर डिजिटल लॉक और बाहरी गेट पर ताला लगा होने की वजह से समय पर बाहर निकलना और बचाव कार्य दोनों प्रभावित हुए।

इन घटनाओं ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है क्या सामान्य दिनों में सुरक्षित और आधुनिक दिखने वाले डिजिटल लॉक इमरजेंसी में जानलेवा साबित हो सकते हैं? क्या आपका महंगा स्मार्ट लॉक भी आग लगने की स्थिति में जाम हो सकता है? आइए समझते हैं कि डिजिटल लॉक कैसे काम करते हैं, आग जैसी आपात स्थिति में इनमें क्या जोखिम हो सकते हैं और इन्हें खरीदते समय किन जरूरी सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।
Your Keyless Smart Lock Turn Into Trap During Fire? Here's You Need Know
डिजिटल लॉक - फोटो : एआई जनरेटेड
डिजिटल लॉक क्या होता है और कैसे काम करता है?
  • डिजिटल लॉक एक इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम होता है जो पारंपरिक चाबी की जगह डिजिटल माध्यमों से खुलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, पिन कोड, RFID कार्ड, मोबाइल एप या फेस रिकग्निशन जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • ज्यादातर स्मार्ट लॉक बैटरी या बिजली की मदद से काम करते हैं। यूजर की पहचान वैरिफाई होने के बाद लॉक का इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिज्म दरवाजा खोल देता है।
  • कई आधुनिक मॉडल तो इंटरनेट से भी जुड़े होते हैं और रिमोट एक्सेस की सुविधा देते हैं। इसके बाद जैसे ही दरवाजा बंद होता है, इसके भीतर लगे सोलेनोइड या मोटर लॉकिंग मैकेनिज्म को एक्टिव कर देते हैं, जिससे दरवाजा अपने आप लॉक हो जाता है।
Your Keyless Smart Lock Turn Into Trap During Fire? Here's You Need Know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
आग लगने पर यह जाम क्यों हो जाते हैं?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सस्ते और बिना फायर-मानकों वाले डिजिटल लॉक आपातकालीन स्थितियों में सबसे पहले फेल होते हैं। ऐसा इसलिए होता है...
  • पावर और सिस्टम फेलियर: आग लगते ही अक्सर बिल्डिंग की बिजली काट दी जाती है या शॉर्ट सर्किट की वजह से सिस्टम पूरी तरह क्रैश हो जाता है। बिजली जाते ही सॉफ्टवेयर कमांड देना बंद कर देता है और गेट जिस स्थिति में होता है, वहीं लॉक हो जाता है।
  • पिघलने और फंसाने का खतरा: फिर आग के बढ़ते तापमान और धुएं के कारण इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लास्टिक व नाजुक पार्ट्स अंदर ही पिघल जाते हैं। सिर्फ स्मार्ट लॉक ही नहीं, कई बार अत्यधिक गर्मी से सामान्य दरवाजों के लैच (कुंडी) भी फैलकर फंस जाते हैं, जिससे उन्हें मैन्युअली खोलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Your Keyless Smart Lock Turn Into Trap During Fire? Here's You Need Know
डिजिटल लॉक - फोटो : एआई जनरेटेड
क्या सभी स्मार्ट लॉक असुरक्षित होते हैं?
नहीं...सभी डिजिटल लॉक को खतरनाक कहना सही नहीं होगा। यह समस्या आमतौर पर उन मॉडल्स में होती है जिनमें पर्याप्त सुरक्षा बैकअप मौजूद नहीं होता।
  • अच्छे गुणवत्ता वाले स्मार्ट लॉक में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं, जैसे फिजिकल की (मैन्युअल चाबी) बैकअप, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन,
  • इमरजेंसी अनलॉक सिस्टम, लो-बैटरी अलर्ट, पावर फेल होने पर वैकल्पिक एक्सेस, अंदर से तुरंत खुलने वाला एग्जिट मैकेनिज्म। इन्हीं फीचर्स की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्मार्ट लॉक फायर सेफ्टी मानकों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
Your Keyless Smart Lock Turn Into Trap During Fire? Here's You Need Know
डिजिटल लॉक - फोटो : एआई जनरेटेड
स्मार्ट लॉक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
अगर आप घर या ऑफिस के लिए डिजिटल लॉक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो केवल फिंगरप्रिंट और एप कंट्रोल देखकर फैसला न करें।खरीदारी से पहले इन बातों की जांच जरूर करें:
1. फिजिकल की बैकअप जरूर हो: कभी भी ऐसा स्मार्ट लॉक न खरीदें जिसमें चाबी से खोलने का विकल्प न हो। इमरजेंसी में यही सबसे बड़ा सुरक्षा बैकअप साबित हो सकता है।
2. फायर सेफ्टी सर्टिफिकेशन जांचें: देखें कि लॉक किसी मान्यता प्राप्त सुरक्षा मानक या फायर सेफ्टी टेस्ट से प्रमाणित है या नहीं।
3. अंदर से मैन्युअल एग्जिट उपलब्ध हो: अंदर मौजूद व्यक्ति बिना किसी कोड या बिजली के तुरंत दरवाजा खोल सके, यह सुविधा बेहद जरूरी है।
4. बैटरी फेल होने पर विकल्प हो: USB इमरजेंसी पावर सपोर्ट या अन्य बैकअप व्यवस्था वाले मॉडल ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।
5. भरोसेमंद ब्रांड चुनें: बहुत सस्ते और अनब्रांडेड स्मार्ट लॉक अक्सर जरूरी सुरक्षा फीचर्स के बिना आते हैं।
6. मैन्युअल ओपनिंग टेस्ट: समय-समय पर जांचें कि क्या बिजली बंद होने या बैटरी खत्म होने पर लॉक को अंदर से हाथ से (मैन्युअली) आसानी से खोला जा सकता है या नहीं। देखिए तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करने के बजाय सुरक्षा के बुनियादी नियमों को हमेशा प्राथमिकता दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed