सब्सक्राइब करें

Air purifier: एयर प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने में कितना आता है खर्च? जानिए कब करना चाहिए रिप्लेस

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

Air Purifier Filter Replacement Cost: एयर प्यूरीफायर की परफॉर्मेंस सिर्फ उसकी मशीन पर नहीं, बल्कि उसके फिल्टर की क्वालिटी और मेंटेनेंस पर भी निर्भर करती है। अगर आप पहली बार एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि इसके फिल्टर को कब बदलना चाहिए और इसके रिप्लेसमेंट में आपको कितना खर्च करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
एयर प्यूरीफायर - फोटो : AI
एयर प्यूरीफायर लगातार हवा से धूल, धुआं और माइक्रो-पार्टिकल्स को खींचकर फिल्टर में जमा करता है। कुछ समय बाद फिल्टर पर इतनी गंदगी जम जाती है कि उसकी क्षमता घटने लगती है। इसलिए एयर प्यूरीफायर के अंदर लगे फिल्टर को बार-बार साफ करते रहना पड़ता है। बहुत अधिक गंदा होने पर फिल्टर को बदलना भी पड़ता है। अगर फिल्टर समय पर नहीं बदला गया, तो प्यूरीफायर हवा को ठीक से साफ नहीं कर पाएगा और फिर आपको इसे चलाने का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप पहली बार एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं, तो इसके मेंटेनेंस में होने वाले खर्च के बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए।
Trending Videos
air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
एयर प्यूरीफायर फिल्टर - फोटो : AI
कितने समय में बदलना चाहिए फिल्टर?
लगातार चलाने पर फिल्टर की औसत उम्र 3 महीने होती है। अगर आप इसे बीच-बीच में इस्तेमाल करते हैं, तो यह 5-6 महीने तक चल सकता है। हर ब्रांड अपने मॉडल के लिए अलग फिल्टर लाइफ बताता है, इसलिए खरीदने से पहले यह जानकारी जरूर जांचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
कमरे के अनुसार सिलेक्ट करें CADR - फोटो : AI
कितना आता है फिल्टर बदलने का खर्च?
एयर प्यूरीफायर का असली खर्च उसके फिल्टर बदलने में आता है। लगातार इस्तेमाल करने पर फिल्टर बहुत गंदा हो जाता है। ज्यादातर कंपनियां फिल्टर को हर तीन महीने में बदलने की सलाह देती हैं। कई ब्रांड्स के फिल्टर की कीमत ₹5,000 से ₹6,000 तक होती है, जबकि कुछ किफायती मॉडल्स के फिल्टर ₹1,000 में भी मिल जाते हैं। खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके ब्रांड के रिप्लेसमेंट फिल्टर ऑनलाइन (Amazon, Flipkart आदि) या आसपास की दुकानों में आसानी से मिलते हैं या नहीं।
air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
Air Purifier - फोटो : AdobeStock
प्री-फिल्टर वाला मॉडल चुनना फायदेमंद
एयर प्यूरीफायर फर्श पर रखा जाता है, जहां यह सबसे ज्यादा धूल खींचता है। ऐसे में क्लॉथ प्री-फिल्टर वाला मॉडल खरीदना बेहतर रहता है। यह एक धुलने योग्य कपड़े की लेयर होती है जो मशीन के वेंट को कवर करती है और बड़े धूलकणों को अंदर जाने से रोकती है। इससे मुख्य फिल्टर की उम्र बढ़ती है और आपका खर्च घटता है। साथ ही यह पालतू जानवरों के बाल और अन्य बड़े कणों को भी रोक देता है।
विज्ञापन
air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
Air Purifier - फोटो : AdobeStock
फिल्टर की सफाई कर बढ़ाएं लाइफ
अगर आपके एयर प्यूरीफायर में लगा फिल्टर वॉशेबल (धुलने योग्य) है, तो उसे हल्के साबुन वाले पानी में कुछ देर भिगोएं और धीरे-धीरे पानी डालकर साफ करें। ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह सूखने के बाद ही मशीन में लगाएं। HEPA फिल्टर बेहद नाजुक होते हैं, इसलिए तेज पानी का जेट या ब्रश का इस्तेमाल न करें। 

अगर फिल्टर नॉन-वॉशेबल है, तो केवल सूखे कपड़े से ऊपर की धूल साफ करें और हल्के से थपथपा कर अंदर जमी धूल निकालें। फिल्टर की पूरी तरह सफाई संभव नहीं होती, लेकिन इस तरीके से आप उसकी लाइफ लगभग एक महीने तक बढ़ा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed