पिछले 1 सप्ताह के अंदर 12 लोगों को एटीएम कार्ड के जरिए करीब 10 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा उन लोगों को चूना लगाया गया है जिनके पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम कार्ड था। आइए जानते हैं देश की राजधानी नई दिल्ली में एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी का यह खेल कैसे चल रहा है और आपको इससे बचने के लिए क्या करन चाहिए।
ATM फ्रॉड: 7 दिन में इन 12 लोगों को लगा 10 लाख रुपये का चूना, आप ऐसे रहें सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह में 12 लोगों ने अपने खाते से पैसे गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि लक्ष्मी नगर के कई एटीएम में पैसे निकालने के बाद उनके खाते से पैसे अवैध रूप से गायब हुए हैं। आइए जानते हैं कैसे हो रहा है यह खेल...
दरअसल यह पूरा खेल ATM कार्ड स्किमिंग के जरिए किया जा रहा है। स्किमिंग की मदद से लोगों के कार्ड की जानकारियां चुराई जा रही हैं। ठग आसपास के एटीएम मशीन में स्किमर नाम की छोटी-सी डिवाइस लगा रहे हैं। इस डिवाइस को एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में लगाया जा रहा है।
इसके बाद स्किमर नाम की यह मशीन एक चुंबकीय स्ट्रिप में लोगों को कार्ड की जानकारी सेव कर रही है। वहीं एटीएम मशीन की कीपैड के ऊपर एक खुफिया कैमरा लगाकर लोगों के एटीएम कार्ड का पिन देखा जा रहा है।
इसके बाद ठग के पास आपके कार्ड की पूरी जानकारी और पिन पहुंच जाती है। इसके बाद वे आपके कार्ड से पैसे निकाल रहे हैं और ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं और पैसे गायब होने की जानकारी आपको मैसेज के जरिए पता चल रही है। अगली स्लाइड में जानें इससे बचने और स्किमर मशीन पहचानने के तरीके...