{"_id":"6a0ee89b9bbd5bd66a02e827","slug":"fridge-bill-high-less-cooling-fix-common-mistakes-save-electricity-2026-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fridge Tips: फ्रिज की कूलिंग हुई कम और बढ़ रहा है बिजली का बिल? आज ही सुधारें ये गलतियां, 25% तक बच जाएगा पैसा","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Fridge Tips: फ्रिज की कूलिंग हुई कम और बढ़ रहा है बिजली का बिल? आज ही सुधारें ये गलतियां, 25% तक बच जाएगा पैसा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 21 May 2026 06:18 PM IST
सार
Reduce Refrigerator Electricity Bill: गर्मियां आते ही घरों में फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ठंडा पानी, फल, सब्जियां और खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए पूरा दिन फ्रिज को चलाना पड़ता है, लेकिन कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से फ्रिज की कूलिंग कम होने लगती है और बिजली बिल तेजी से बढ़ जाता है। अगर आपके पास भी यह समस्या आ रही है, तो इस लेख में जानें कुछ आसान से टिप्स से आप अपने फ्रिज की कूलिंग बढ़ा सकते हैं और खर्च घटा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
फ्रिज टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
BEE Fridge Temperature Settings: मई का महीना आते ही देश भर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के साथ बढ़ रहा है, घर में फ्रिज और एसी का उपयोगा। अधिकतर लोगो की तो ठंडे पानी के बगैर प्यास ही नहीं बुझती, इसके लिए बढ़िया कूलिंग वाले रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसके अलावा ताजी सब्जियां, फल और बचे हुए भोजन को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज बिना थके 24 घंटे काम करता है।
लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि सही-सलामत काम करने के बावजूद आपका फ्रिज अचानक इस महीने ज्यादा बिजली खाने लगा है या उसकी कूलिंग पहले जैसी नहीं रही? असल में, जाने-अनजाने में की जाने वाली कुछ सामान्य गलतियों की वजह से फ्रिज के कंप्रेसर को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। तकनीक और ऊर्जा विशेषज्ञों (BEE) के अनुसार, सिर्फ कुछ आसान आदतों को सुधारकर आप अपने फ्रिज की कूलिंग को बूस्ट कर सकते हैं और बिजली बिल में 25% तक की बड़ी कटौती कर सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रिज से जुड़ी उन बड़ी गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको तुरंत करने से बचना चाहिए।
2 of 8
फ्रिज टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलना
गर्मियों में लोग ठंडा पानी निकालने के लिए बार-बार फ्रिज खोलते हैं, लेकिन ऐसा करने से अंदर की ठंडी हवा बाहर निकल जाती है और गर्म हवा अंदर चली जाती है।इसके बाद फ्रिज को दोबारा ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि जरूरत का सामान एक बार में ही निकाल लें और दरवाजा ज्यादा देर तक खुला न रखें।
Trending Videos
3 of 8
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखना
गर्म खाना सीधे रेफ्रिजरेटर में रखने से अंदर का तापमान अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में क्या होता है कि कंप्रेसर लगातार चलता रहता है, ताकि कूलिंग सामान्य हो सके। इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है और मशीन पर दबाव बढ़ता है। खाने को पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
फ्रिज टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना
अगर रेफ्रिजरेटर के पीछे हवा निकलने की जगह नहीं होगी, तो उसकी गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी। इससे संभव है कि मशीन जल्दी गर्म हो सकती है और कूलिंग कम होने लगती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि फ्रिज को दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच दूर रखें ताकि एयर फ्लो सही बना रहे।
विज्ञापन
5 of 8
फ्रिज टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
जरूरत से ज्यादा सामान भर देना
फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भरने से अंदर हवा सही तरीके से घूम नहीं पाती। इससे हो सकता है कि एयर फ्लो रुक जाए और हर हिस्से में बराबर कूलिंग न पहुंचे सके। ऐसा होने पर फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए फ्रिज को ओवरलोड करने से बचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।